फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Information to agency about to tie rakhi to cm captain amrinder singh

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को राखी बांधने के मामले में खुफिया एजेंसी भी फेल, भनक तक नहीं लगी

Wed, 21 Aug 2019 11:57 AM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 21 Aug 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
No Information to agency about to tie rakhi to cm captain amrinder singh
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
किसान की बेटी बताकर कैप्टन अमरिंदर सिंह को अधिकारी द्वारा अपनी बेटी से राखी बंधवाने के मामले की खुफिया एजेंसियों को भनक तक नहीं लगी। अमर उजाला द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद मामले की पूरी छानबीन खुफिया एजेंसियों ने शुरू कर दी है और एक प्राइमरी रिपोर्ट बनाकर सीएम हाउस भेज दी गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं कोमलप्रीत जिसे किसान की बेटी बताकर सीएम को राखी बंधवाई गई थी और जिसका पता गांव स्लेमपुर बताया गया था। जबकि हकीकत यह है कि कोमलप्रीत के पिता जिला साइंस सुपरवाइजर बलजिंदर सिंह मिल्क प्लांट के निकट बैंक एन्क्लेव में रहते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह को राखी बांधने के लिए जिन पांच लड़कियों को बुलाया गया था, वह अलग अलग वर्ग से थी।
विज्ञापन


इन पांचों लड़कियों को स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से बुलाया गया था। इसकी पूरी जानकारी सीएम सिक्योरिटी से लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी दी गयी थी। वहीं कोमलप्रीत एक किसान नहीं अधिकारी की बेटी है, इसके बारे में स्थानीय पुलिस व खुफिया विभाग को पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को खबर छपने के बाद खुफिया एजेंसियों के आला अधिकारी हरकत में आए और इस पर पूरा होमवर्क शुरू किया गया। इसमें प्राथमिक स्तर पर ही पाया गया कि सीएम को राखी बांधने के लिए पांच लड़कियां ही आई थी, जिसमें एक किसान की बेटी कोमलप्रीत दरअसल एक अधिकारी की बेटी थी। एजेंसियों के आला सूत्रोें के मुताबिक सारे इनपुट और रिपोर्ट बनाकर चंडीगढ़ भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed