{"_id":"37e6acdb18ddd2b6322f9757739d59ac","slug":"no-illegal-mining-in-mohali-administration-take-strict-step-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में अब नहीं होगा अवैध खनन, प्रशासन सख्त, टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में अब नहीं होगा अवैध खनन, प्रशासन सख्त, टीमें गठित
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 03 Mar 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में गैर कानूनी माइनिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त हो गया है। इस पर लगाम कसने को विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। डीसी डीएस मांगट ने जिले के सभी अधिकारियों से आपात मीटिंग की है। साथ ही अधिकारियों को रात में माइनिंग रोकने के लिए चेकिंग करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
वहीं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई है। इसके तहत टीमें रोजाना रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक औचक चेकिंग करेंगी। चेकिंग की रिपोर्ट बनाकर उन्हें डीसी ऑफिस स्थित माइनिंग अफसर को भेजनी होगी।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि 12 और 23 मार्च को जगजीत सिंह धामी कार्यकारी इंजीनियर और बलिंदर सिंह बीएलईओ खरड़। 2, 13 और 24 मार्च को अनिल कुमार कार्यकारी इंजीनियर पब्लिक हेल्थ डिविजन-2 और गुरजसपाल सिंह बीएलईओ माजरी। 3,14,25 मार्च को गुरमेल सिंह उपमंडल अफसर जल निकास उपमंडल पटियाला और रविंदर सिंह बीएलईओ डेराबस्सी।
विज्ञापन
4,15 और 26 मार्च को युवराज सिंह कार्यकारी इंजीनियर निर्माण मंडल लोक निर्माण विभाग और गुरिंदर सिंह एसआईपीओ। 5,16,27 मार्च को सुखमिंदर सिंह, एसआईपीओ माजरी। 6,17 और 28 मार्च को मलविंदर सिंह बीडीपीओ खरड़ और शशी शेखर सूरी एसआईपीओ चेकिंग।
इसके अलावा 7, 18 और 29 मार्च को भूपिंदर कालिया कार्यकारी इंजीनियर ड्रेन रूप नगर और बलिंदर सिंह बीएलईओ खरड़। 8,19,30 मार्च को सुखविंदर सिंह बीडीपीओ माजरी और गुुरजसपाल सिंह बीएलईओ।
9, 20 और 31 मार्च को गुरमेल सिंह उपमंडल अफसर पटियाला जिला निकास उपमंडल पटियाला और हरविंदर सिंह बीएलईओ डेराबस्सी,10और 21 मार्च के गुरसेवक सिंह संघा कार्यकारी इंजीनियर प्रांतीय मंडल लोक निर्माण विभाग और गुरिंदर सिंह एसआईपीओ। 11 और 22 मार्च को जगजीत सिंह धामी कार्यकारी इंजीनियर और सुरिंदर सिंह एसआईपीओ माजरी चेकिंग करेंगे।