फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No horn walkathon in chandigarh, ssp flag off

नो हॉर्न वॉकाथन में दौड़े शहरवासी, बताए ध्वनि प्रदूषण के नुकसान

Mon, 24 Apr 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Apr 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
No horn walkathon in chandigarh, ssp flag off
शहरवासियों ने दौड़कर बताए ध्वनि प्रदूषण के नुकसान - फोटो : अमर उजाला
सुखना लेक पर आयोजित नो हॉर्न वॉकाथन में सैकड़ों शहरवासियों ने हिस्सा लिया। लेक पर एसएसपी ईश सिंघल ने वॉकाथन को फ्लैग ऑफ किया और खुद भी आखिरी प्वाइंट तक गए। नेशनल इनिशिएटिव फॉर सेफ साउंड (एनआइएसएस), इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रोटरी क्लब और अमर उजाला के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस वॉकाथन में शहर के करीब 500 लोगों ने हिस्सा लिया और ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन


26 अप्रैल को इंटरनेशनल नॉइस अवेयरनेस डे मनाया जाता है और नो हॉर्न डे भी इसी का हिस्सा है। इसी सीरीज में एनआइएस, आईएमए, अमर उजाला व अन्य संस्थाओं के सहयोग से शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन


वहीं वॉकाथन में आईएमए के प्रधान डॉ. अजय अग्रवाल, डिप्टी एमएस डॉ. जी देवान, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बलजिंद्र बिट्टूू और रोटरी क्लब प्रधान नीनू विज समेत सैकड़ों लोग वॉकाथन में सहयोगी रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कान जांच शिविर आज
सोमवार को ट्रैफिक पुलिस लाइन में फ्री कान जांच शिविर लगाया जाएगा। एनआइएसएस चंडीगढ़ के चेयरमैन डॉ. रमन अबरोल ने बताया कि कैंप मेें शहर के जाने-माने कान विशेषज्ञ सुबह 11 से दो बजे तक लोगों के कान की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed