{"_id":"659cb9fd4ed609ce2108b24a","slug":"no-decision-on-issue-of-seat-sharing-between-congress-and-aap-for-loksabha-election-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mission 2024: पंजाब-चंडीगढ़ में 50-50 और हरियाणा में 7-3 सीटें बंटे... आप के फार्मूले पर पसोपेश में कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mission 2024: पंजाब-चंडीगढ़ में 50-50 और हरियाणा में 7-3 सीटें बंटे... आप के फार्मूले पर पसोपेश में कांग्रेस
Tue, 09 Jan 2024 08:46 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 09 Jan 2024 08:46 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सोमवार को सीट बंटवारे को लेकर नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। बैठक में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और गोवा की लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान आप ने कांग्रेस के सामने हरियाणा में लोकसभा चुनाव लड़ने का मजबूती से दावा पेश किया।
विज्ञापन
आप-कांग्रेस में मंथन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लडऩे की रणनीति बना रहे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीट-शेयरिंग के मुद्दे पर कोई फैसला नहीं हो सका। हालांकि सूत्रों का कहना है कि आप ने पंजाब चंडीगढ़ में 50-50 के फार्मूले पर आगे बढ़ने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
हरियाणा में 7-3 के फार्मूले पर सीटें बांटने की बात कही है। साथ ही यह भी प्रस्ताव रखा है कि कांग्रेस चाहे तो गोवा और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में अपना फार्मूला रख सकती है।
विज्ञापन
चर्चा हुई फैसला नहीं
बैठक के बाद कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। सीट-शेयरिंग के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
बैठक में आप की ओर से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी और विधायक सौरभ भारद्वाज ने हिस्सा लिया जबकि कांग्रेस की ओर से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सांसद मुकुल वासनिक, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली और पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश शामिल हुए।
हरियाणा में तीन सीटों पर दावेदारी
सूत्रों ने दावा किया है कि आप ने हरियाणा में तीन सीटों पर अपनी दावेदारी जताई है। यह तीनों सीटें पंजाब से लगते इलाकों की हैं। पार्टी की ओर से यह प्रस्ताव कांग्रेस के नेताओं को सौंप दिया गया है। इस पर कांग्रेस ने कहा है कि वह आप के प्रस्ताव पर हाईकमान से चर्चा करेंगे और जल्द ही अगली बैठक में इन पर सीटों पर फैसला कर लेंगे।
आप इन सीटों पर लड़ना चाहती है
आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र, अंबाला और सिरसा सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है। यह तीनों सीटें पंजाब से लगते इलाकों से जुड़ी हुई हैं। पार्टी का मानना है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार होने की वजह से इन सीटों पर पार्टी का अच्छा प्रभाव है। कुरुक्षेत्र के पेहवा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ससुराल है। वहीं कुरुक्षेत्र लोकसभा के अंतर्गत आने वाला जिला कैथल भी पंजाब से जुड़ा हुआ है। वहीं, अंबाला व सिरसा भी पंजाब बेल्ट से सटा हुआ है। अंबाला के कई लोगों की रिश्तेदारियां पंजाब में हैं। सिरसा के फतेहाबाद में भी आप का अच्छा रसूख है। पार्टी का दावा है कि इन सीटों पर वह अच्छा परिणाम दे सकती है।