{"_id":"60da904c8ebc3ecbfc69fe2d","slug":"no-corona-patient-admitted-in-all-seven-mini-covid-centers-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: चंडीगढ़ के सभी मिनी कोविड सेंटर हुए खाली, छह संचालक बोले- तीसरी लहर आई तो करेंगे सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: चंडीगढ़ के सभी मिनी कोविड सेंटर हुए खाली, छह संचालक बोले- तीसरी लहर आई तो करेंगे सेवा
Tue, 29 Jun 2021 08:45 AM IST
निवेदिता वर्मा
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 29 Jun 2021 08:45 AM IST
सार
मरीजों के घर जाने के बाद प्रशासन ने 30 सितंबर तक छह मिनी कोविड सेंटर को अस्थायी तौर पर बंद करने के निर्देश दिए हैं। इनका सारा सामान सेंटर में ही रहेगा। सेक्टर-47 में चल रहे एक मिनी कोविड सेंटर को स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
बाल भवन मिनी कोविड केयर सेंटर से विदा होता मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर की समाप्ति के बाद पहली बार चंडीगढ़ के सभी मिनी कोविड सेंटर खाली हो गए हैं। अब किसी भी सेंटर में कोई मरीज भर्ती नही हैं। अब छह मिनी कोविड केयर सेंटर के संचालकों ने प्रशासन को पत्र लिखकर तीसरी लहर में भी सेवा करने की इच्छा जताई है, जिसको प्रशासन की तरफ से स्वीकार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी, कंपीटेंट फाउंडेशन व भारत विकास परिषद, कंधारी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड, बी श्योर बड्डी प्राइवेट लिमिटेड, श्री सत्य साईं ग्रामीण जागृति और यूनाइटेड सिख ने मिनी कोविड केयर सेंटर के प्रभारी यशपाल गर्ग को पत्र लिखकर कहा है कि अगर तीसरी लहर आती है तो वह फिर से लोगों की सेवा करना चाहते हैं। फिलहाल प्रशासन ने सभी सेंटरों को 30 सितंबर तक अस्थायी तौर पर बंद करने के निर्देश दिए हैं। सारा सामान सेंटर में ही मौजूद रहेगा। इनकी सुरक्षा के लिए संचालकों ने सिक्योरिटी गार्ड रख लिए हैं।
विज्ञापन
वहीं रोटरी सैटेलाइट क्लब ऑफ चंडीगढ़ की तरफ से सेक्टर-47 में चलाए जाने वाले मिनी कोविड सेंटर को स्थायी तौर पर बंद करने का फैसला लिया गया है। इसलिए छह सेंटर अब तीसरी लहर के लिए स्टैंडबाय में रहेंगे। प्रभारी यशपाल गर्ग की तरफ से सेंटर संचालकों को कहा गया था कि अगर वह अब सेंटर को बंद करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, लेकिन संचालकों ने बंद करने के बजाय तीसरी लहर के लिए भी तैयार रहने का फैसला किया है।
विज्ञापन
श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी के अमनदीप सिंह ने बताया कि बाल भवन के मिनी कोविड केयर सेंटर में 324 मरीजों का इलाज किया गया और वह सभी ठीक होकर घर लौटे। इसके बाद सोसाइटी ने फैसला लिया कि वह इस सेवा को अभी जारी रखेंगे। इसलिए ही प्रशासन को पत्र भेजा कि वह सेंटर को अस्थायी तौर पर बंद रख तीसरी लहर में फिर चलाना चाहते हैं।
सभी मरीज ठीक होकर घर लौटे
दूसरी लहर में मरीजों के बढ़ने के बाद शुरू किए गए मिनी कोविड केयर सेंटर अब खाली पड़े हैं। दूसरी लहर के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब सातों सेंटर में एक भी कोरोना मरीज भर्ती नहीं है। प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि शहर में कोरोना की चपेट में आए लोगों को बचाने में मिनी कोविड केयर सेंटर का अहम योगदान रहा है। शहर में अचानक बढ़े कोरोना के मरीज, ऑक्सीजन की भारी कमी और बेड की उपलब्धता नहीं होने के बाद प्रशासन ने शहरवासियों ने आग्रह किया था कि वह आगे आएं और उनकी मदद करें। प्रशासन के एक आग्रह पर शहर की कई संस्थाएं, उद्योगपति व अन्य लोग सामने आए और उन्होंने अपने स्तर पर अस्थायी अस्पताल बनाने की बात कही। प्रशासन ने सभी को जगह मुहैया कराई। इसके बाद इन सभी संस्थाओं व उद्योगपतियों ने बेड, ऑक्सीजन, स्वास्थ्य कर्मी, खाने-पीने आदि की व्यवस्था खुद की।