फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No blackout in Chandigarh and Panchkula India Pak tension news update

चंडीगढ़-पंचकूला में ब्लैकआउट नहीं: घरों की बिजली जला सकते हैं शहरवासी, लाइट जलाकर वाहन चलाने की भी छूट

Fri, 09 May 2025 11:02 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 09 May 2025 11:02 PM IST
सार

पंजाब हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ और साथ लगते शहर पंचकूला में ब्लैक आउट नहीं है। लोग अपने स्वेच्छा से रात में घर की लाइट बंद रख सकते हैं।

विज्ञापन
No blackout in Chandigarh and Panchkula India Pak tension news update
चंडीगढ़ में रात तक खुला शराब का ठेका। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ और साथ लगते शहर पंचकूला में ब्लैक आउट नहीं है। लोग अपने स्वेच्छा से रात में घर की लाइट बंद रख सकते हैं। प्रशासन की तरफ से ब्लैकआउट के निर्देश नहीं हैं। सरकार की नए निर्देशों के अनुसार अब ब्लैकआउट की कोई आवश्यकता नहीं है। रेड अलर्ट का सायरन बजाने पर और प्रशासन के आदेश होने पर अब लाइट्स बंद करने की कोई जरूरत नहीं है। बावजूद सभी लोग अपने घर, दुकान अथवा रेस्टोरेंट या होटल जहां कहीं भी हो अंदर ही रहे और बाहर न निकले। 

विज्ञापन


इसके अलावा जो लोग सड़कों में पैदल या किसी वाहन पर हो उन्हें भी लाइट बंद करने की कोई आवश्यकता नहीं है लेकिन वह सायरन बजने पर किसी मकान, दुकान, रेस्टोरेंट, होटल अथवा किसी भी इमारत में अंदर चले जाएं। 
विज्ञापन


रात 11 बजे चंडीगढ़ के मुख्य मार्गों की ज्यादातर लाइट अब ऑन कर दी गई हैं। सूत्रों का कहना है कि शाम 7:00 बजे लाइट इसलिए बंद की गई थी, जिससे कि जल्द से जल्द लोग अपने घरों में चले जाएं। जब पूरी तरह से लोग अपने-अपने घरों में शिफ्ट हो गए तो लाइट ऑन कर दी गई । अगर इमरजेंसी में किसी को निकालना हुआ तो सड़कों पर अंधेरा रहने से हादसे का खतरा हो सकता है। ऐसे में एतिहातन मुख्य मार्गों की लाइट ऑन कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले शुक्रवार शाम सात बजते ही चंडीगढ़ के बाजार बंद हो गए थे। सेक्टर-17 की शोरूम मार्केट की सभी दुकानों बंद कर दी गई थी। वहीं, साथ लगते शहर पंचकूला में भी दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिए हैं। कुछ जगहों पर जहां दुकानों बंद नहीं की गई थी वहां पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और दुकानों को बंद करवाया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed