फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIS Patiala turns COVID hotspot as nine more test positive

कोरोना का कहर : राष्ट्रीय खेल संस्थान में दो कोच व दो मुक्केबाज समेत नौ संक्रमित मिले, फिरोजपुर में पॉजिटिव आरोपी फरार

Tue, 06 Apr 2021 07:04 PM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Apr 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
NIS Patiala turns COVID hotspot as nine more test positive
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। मंगलवार को एनआईएस में राष्ट्रीय स्तर के दो मुक्केबाजी के कोच, दो मुक्केबाज समेत कुल नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले। पटियाला के सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जहां एनआईएस के गेस्ट हाउस को आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है, वहीं मेजर ध्यानचंद हॉस्टल में संक्रमितों के संपर्क में आए खिलाड़ियों, कोच व अन्य स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जल्द ही एनआईएस में और भी सैंपलिंग की जाएगी। मंगलवार को संक्रमितों आए लोगों में मुक्केबाजी कोच खिमानंद बेलवाल व नरजीत सिंह समेत मुक्केबाज कविंदर सिंह बिष्ट, अनंता शामिल हैं। सीएमओ के मुताबिक नौ संक्रमितों में खिलाड़ियों, कोच के अलावा एक एनआईएस का स्टाफ भी शामिल है। इस तरह से अब एनआईएस में कुल संक्रमितों की संख्या 42 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि कुल 60 लोगों के सैंपल लिए गए थे। यह वह लोग थे जो पहले कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन


अबोहर : सेना भर्ती में पहुंचे सात युवक मिले पॉजिटिव
सेना भर्ती के लिए सरकारी अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाने आए सैकड़ों युवकों में से सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर में सेना की रैली भर्ती चल रही है। सात अप्रैल को अबोहर और फाजिल्का तहसील के युवाओं को कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट के साथ बुलाया गया है। इस कारण एक से चार अप्रैल तक अस्पताल में टेस्ट करवाने आए सैकड़ों युवा जब अस्पताल पहुंचे तो ज्यादातर ने न तो मास्क लगाया था और न ही सामाजिक दूरी का ध्यान दिया। मंगलवार को आई रिपोर्ट में सात युवक पॉजिटिव मिले हैं। सरकारी अस्पताल में अब तक 1500 से अधिक युवाओं की जांच की जा चुकी ही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट न मिलने से युवाओं में रोष

सात अप्रैल को फिरोजपुर में सेना की रैली भर्ती है। सुबह 4 बजे दौड़ करवाई जाएगी। इसी के चलते अधिकतर युवा मंगलवार को ही फिरोजपुर पहुंच गए। सरकारी अस्पताल में उनकी कोरोना रिपोर्ट न मिलने से उनमें रोष है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम जसपाल बराड़ सरकारी अस्पताल पहुंचे और एसएमओ संग बैठक कर कोरोना जांच की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 1 से 4 अप्रैल तक टेस्ट करवाए थे लेकिन अब तक उन्हें रिपोर्ट नहीं दी गई। इसके बाद एसडीएम ने फरीदकोट से ऑनलाइन रिपोर्ट मंगवाने के आदेश दिए ताकि मोबाइल पर रिपोर्ट भेजी जा सके।

फिरोजपुर में कोरोना संक्रमित आरोपी फरार
उधर, फिरोजपुर में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कोरोना संक्रमित होने पर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। सोमवार देर रात वो अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक गुरसेवक सिंह निवासी गांव कोहर सिंह वाला के खिलाफ जीरा पुलिस ने 10 मार्च को मामला दर्ज किया था। चार अप्रैल को पुलिस ने गुरसेवक को गिरफ्तार किया। नियम के मुताबिक अदालत में पेश करने से पहले आरोपी का कोरोना टेस्ट कराना जरूरी है। टेस्ट में गुरसेवक कोरोना पॉजिटिव मिला। इस कारण उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सोमवार रात दो बजे गुरसेवक अस्पताल से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed