फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nirmal Singh Bhangu wife arrested in Pearls Group scam

पर्ल्स घोटाला: अगर फंसा है आपका पैसा तो बहुत बड़ी खबर, विजिलेंस ने निर्मल सिंह भंगू की पत्नी को किया गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2023 08:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Sep 2023 08:33 PM IST
सार

प्रेम कौर के पति पीजीएफ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निर्मल सिंह भंगू को पीजीएफ/पीएसीएल लिमिटेड द्वारा संचालित चिट फंड (पोंजी) घोटाले में पहले ही सीबीआई गिरफ्तार चुकी है। उसके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।

विज्ञापन
Nirmal Singh Bhangu wife arrested in Pearls Group scam
प्रेम कौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्ल्स ग्रुप में देशभर के पांच करोड़ निवेशकों का लगभग 50 हजार करोड़ रुपये फंसा है। अब इस मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पर्ल्स ग्रुप के मालिक एवं गोल्डन फोरेस्ट (पीजीएफ) लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर निर्मल सिंह भंगू की पत्नी प्रेम कौर गिरफ्तार कर लिया है। वह काफी समय से केस की जांच में शामिल न होकर गिरफ्तारी से बचती आ रही थी। उसे पीएसीएल लिमिटेड से संबंधित संपत्तियों को हड़पने के मामले में नामजद किया गया था। यह केस तीन साल पहले थाना सिटी जीरा फिरोजपुर में दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने राज्य में पीएसीएल व पीजीएफ की सहायक व समूह कंपनियों के बारे में शीर्ष अदालत के आदेश के विपरीत अपने नजदीकियों को उन्हें बेचने के लिए अधिकृत किया था।

विज्ञापन

इन कंपनियों की रह चुकी है डायरेक्टर

विजिलेंस की जांच में सामने आया है कि प्रेम कौर पीएसीएल की कई सहायक कंपनियों में डायरेक्टर रह चुकी हैं। इनमें ज्ञान सागर हेल्थ लिमिटेड, अपहिल टावर प्राइवेट लिमिटेड, मकतूम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, पर्ल्स हॉस्पिटेलिटी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, वालिया एंड मजूमदार रिलेटर्स प्राइवेट लिमिटेड, रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड, वालिया एंड मजूमदार बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, हरविंद्रा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, पर्ल्स स्पोर्ट्स वेंचर्स इंडिया लिमिटेड और पर्ल्स ब्रांड्स लिमिटेड शामिल हैं।

विज्ञापन

पति पहले ही जेल में

प्रेम कौर के पति पीजीएफ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निर्मल सिंह भंगू को पीजीएफ/पीएसीएल लिमिटेड द्वारा संचालित चिट फंड (पोंजी) घोटाले में पहले ही सीबीआई गिरफ्तार चुकी है। उसके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। इस योजना में पंजाब सहित विभिन्न राज्यों के लगभग 5 करोड़ भोले-भाले निवेशकों ने 50000 करोड़ रुपये का निवेश किया था। याद रहे शीर्ष अदालत के आदेश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आरएस लोढ़ा की अगुवाई में पीएसीएल लिमिटेड की संपत्तियों की पहचान करने और उनकी बिक्री से प्राप्त आय को उन निवेशकों को वापस करने के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की भूमिका रही है केस में

प्रेम कौर ने पंजाब में पीएसीएल लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों/समूह कंपनियों से संबंधित संपत्तियों को बेचने में अहम भूमिका निभाई थी। 25 जुलाई 2016 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन करते हुए उसने पीएसीएल लिमिटेड से संबंधित संपत्तियों को बेचने के लिए अपने एक नजदीकी को अधिकृत किया था। जबकि सर्वोच अदालत ने इस कंपनी देश के अंदर या बाहर संपत्ति के बेचने पर पाबंदी लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed