फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Niper Mohali scientists prepared Nano techniques after research

अब दवाएं बनेंगी असरदार, नाइपर मोहाली में नई नैनों तकनीक विकसित

Sat, 04 Nov 2017 06:06 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Sat, 04 Nov 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
Niper Mohali scientists prepared Nano techniques after research
- फोटो : सांकेतिक चित्र
देश के नामी संस्थान नाइपर संस्थान ने एक नैनो तकनीक विकसित की है। इससे दवाओं का मानव शरीर पर जल्द असर होगा। वहीं, दवाओं के साइड इफेक्ट भी कम होंगे। इतना ही नहीं, इस तकनीक का भारत ने बाकायदा पेंटेंट भी करवाया है। यह खुलासा शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में नाइपर के फार्मास्यूटिकल विभाग के एचओडी प्रो. अरविंद कुमार बंसल ने किया। इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर समेत कई अन्य सदस्य मौजूद थे। 
विज्ञापन


प्रो. अरविंद कुमार बंसल ने बताया कि कई दवाएं मनुष्य शरीर में कम असर करती है। जबकि कई के साइड इफेक्ट भी दिखाई देते हैं। लेकिन अब दवाओं को मनुष्य शरीर पर असरदार बनाने के लिए ही नैनो तकनीक विकसित की गई है। इस तकनीक के तहत दवा के छोटे छह क्रिस्टल बनाए गए हैं। जो कि फार्मास्यूटिक्ल एक्सिपिएट में फैले होते हैं। उन्होंने कहा ऐसे में छोटे आकार की दवाओं की कीमत कम और असर अधिक होता है।
विज्ञापन

नई तकनीक से बनी दवाएं अगले साल सितंबर तक आएंगी

Niper Mohali scientists prepared Nano techniques after research
नई तकनीक से बनी दवाएं अगले साल सितंबर तक आएंगी
प्रोफेसर अरविंद ने बताया की कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के लिए भी दवाएं नई तकनीक से तैयार की जा रही हैं। इन दवाओं को सितंबर 2018 तक मरीजों के लिए मुहैया करवा दी जाएगी। इस तकनीक का भारत में पेटेंट कराया गया है।

वहीं, नाइपर के निदेशक प्रो. रघुराम राव आक्किनेपल्ली ने कहा कि उनकी कोशिश है की दवाओं की रिसर्च में नाईपर को विश्व का सर्वोत्तम संस्थान बनाया जाए। इससे पहले भी नाइपर ने फार्मास्यूटिकल के साथ-साथ आयुर्वेद के क्षेत्र में भी कदम रख रहा है। किसानों को वैज्ञानिक ढंग के साथ खेती करने के लिए एमओयू भी साइन किया गया है।

देहरादून की कंपनी से साइन किया एमओयू
प्रो. अरविंद ने कहा कि कहा कि उक्त तकनीक भारत में पेटेंट करवाई गई है। इसके और विकास के लिए मेसर्स विल्डास बायोटेक देहरादून के साथ समझौता किया गया है। इस इंडस्ट्री हिस्सेदार को यूएसए व यूरोप में पेेंटेंट फाइल करने को कहा गया है। बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंट काउंसिल ने स्केल अप व फार्मयुलेशन विकास के लिए कई एक योजना ने भी वित्तीय सहायता दी है। इंडस्ट्री हिस्सेदार की फैक्टरी में एक स्प्रे ड्रायर का प्रयोग करके इस तकनीक को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। साथ ही दवाओं को तैयार किया गया है। इससे यूएस पेटेंट ग्रांट भी मिली है। साथ ही यूरोपियन पेटेंट विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed