{"_id":"93b656b107dea1d1fbba1470fff5a591","slug":"nine-year-girl-raped-and-throw-at-railway-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ वर्षीय बच्ची को रेप के बाद रेलवे ट्रैक पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ वर्षीय बच्ची को रेप के बाद रेलवे ट्रैक पर फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला।
Updated Sat, 25 Apr 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ वर्षीय बच्ची से दुराचार कर आरोपी ने उसे बेहोशी की हालत में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। लोगों ने उसे देख शोर मचा दिया जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों ने बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। थाना सिटी की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना पंजाब के कपूरथला जिले में शुक्रवार सुबह चार बजे की है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में मौजूद बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची के पिता की आठ माह पहले सांप के डंसने से मौत हो गई थी। उसकी मां की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। बच्ची अपनी मां, भाई और बहन के साथ झुग्गियों में रहती है। शुक्रवार सुबह चार बजे आरोपी बबलू बच्ची को झुग्गी से उठाकर ले गया और उससे दुराचार किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने खून से लथपथ बच्ची को बेहोशी की हालत में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। ऐसा करते हुए उसे कुछ लोगों ने देख लिया और शोर मचा दिया। इस पर आरोपी वहां से फरार हो गया। लोगों ने बच्ची को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही डीएसपी सब-डिवीजन महिंदर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी बबलू के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल की डॉ. सिम्मी धवन ने रिपोर्ट में बच्ची से दुराचार की पुष्टि की है।