फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nine arrested roaming unnecessarily in lockdown

सख्ती : लॉकडाउन में बेवजह घूमते नौ गिरफ्तार

Sun, 09 May 2021 02:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Nine arrested roaming unnecessarily in lockdown
चंडीगढ़। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों पर बेवजह घूम रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। संबंधित थाना पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ डीसी के नियमों की अवहेलना करने पर बनती धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अलग-अलग थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सेक्टर-26 थाना पुलिस ने एक, मनीमाजरा में तीन, सेक्टर-34 थाने ने एक, सेक्टर-36 थाने में एक, सेक्टर-39 थाने में एक, सेक्टर-49 थाने में एक और मलोया थाना पुलिस ने एक लोग को बेवजह घूमने पर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से जब पुलिस ने लॉकडाउन से संबंधित प्रमाण मांगा तो वह दिखा नहीं सके। इसके बाद सभी को पकड़कर संबंधित थाने ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ आईपीसी 188 के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए सभी पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है। शहर में एक तरफ लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों का बेवजह घूमना कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed