{"_id":"297e69f9f0111a654e146e64f61025be","slug":"nilgai-could-not-save-the-baby-dragon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजगर से बच्चे को नहीं बचा पाई नील गाय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजगर से बच्चे को नहीं बचा पाई नील गाय
ब्यूरा/अमर उजाला/ खिजराबाद।
Updated Tue, 23 Sep 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
गांव अराईयांवाला के साथ लगते जंगल में एक भारी-भरकम अजगर ने एक नीलगाय के बच्चे को अपना शिकार बना लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर लगभग दो बजे नेशनल हाईवे के किनारे पर जोर-जोर से आवाज आ रही थी। इस पर कुछ लोग अंदर जंगल में देखने चले गए और अंदर जाकर देखने पर एक अजगर ने नीलगाय के बच्चे को अपने जबडे़ में जकड़ा हुआ था और नीलगाय अपने पैरों से अजगर पर वार कर रही थी।
वह अपने बच्चे को छुड़ाने की कोशिश कर रही थी लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सकी। लोगों को आता देख नीलगाय वहां से चली गई। इसके बाद अजगर ने बच्चे को पूरा निगल लिया। इस घटना के बाद अजगर को देखने वालों का तांता लग गया।