फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nikhil Sahni was elected as chairman and Abhimanyu Munjal was elected treasurer

निखिल साहनी को चेयरमैन और अभिमन्यु मुंजाल को कोषाध्यक्ष चुना गया

Sun, 08 Mar 2020 02:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Nikhil Sahni was elected as chairman and Abhimanyu Munjal was elected treasurer
चंडीगढ़। हमारा देश विश्व के अन्य देशों की तरह घातक कोरोना वायरस से जूझ रहा है। सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए तथा सदस्यों की सुरक्षा के लिए सीआईआई ने अपने उत्तरी क्षेत्र के वार्षिक सत्र का आयोजन डिजिटल रूप में किया।
विज्ञापन

सीआईआई सदस्यों ने कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए केवल विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपनी पहली बैठक को बिना सभी लोगों के जमा हुए आयोजित किया। उत्तरी क्षेत्र के नए चेयरमैन निखिल साहनी ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ा फख्र का विषय है कि हमने इस तरह की पहल का आयोजन किया। यह आयोजन व्यापार और नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा के बीच संतुलन बनाते हुए किया गया है। वार्षिक बैठक चंडीगढ़ में टेली प्रेजेंस मीटिंग के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और नई दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में हुई।
विज्ञापन

सीआईआई उत्तरी क्षेत्र की नई चुनी गई जनरल काउंसिल की बैठक के दौरान हुए चुनाव में निखिल साहनी को चेयरमैन और अभिमन्यु मुंजाल को उपाध्यक्ष चुना गया। सीआईआई उत्तरी क्षेत्र काउंसिल में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड आते हैं। 2020-21 के लिए अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताते हुए साहनी ने कहा कि 2020 विशेष वर्ष है। इस वर्ष सीआईआई ने देश के प्रति अपनी सेवाओं के 125 वर्ष पूरे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed