{"_id":"57de9d134f1c1b5f13a82347","slug":"night-tourism-will-start-again-in-capitol-complex-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः रात में भी कर सकेंगे कैपिटल कॉम्पलैक्स का दीदार, जानें कब से?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः रात में भी कर सकेंगे कैपिटल कॉम्पलैक्स का दीदार, जानें कब से?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 18 Sep 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
capitol complex night view
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों और पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी। अब रात में भी कैपिटल कॉम्लैक्स का दीदार किया जा सकेगा। एक अक्तूबर से कैपिटल कॉम्प्लेक्स में नाइट टूरिज्म शुरू हो जाएगा। इसके बाद वर्ल्ड हेरिटेज को देखने का लुत्फ रात में भी उठाया जा सकेगा।
पूरे कैपिटल कॉम्प्लेक्स को रंग बिरंगी लाइटों से रोशन किया जाएगा। पर्यटन विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है। 6 से 9 अक्तूबर तक वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिलने के उपलक्ष्य में आर्ट एंड हेरिटेज फेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
छह अक्तूबर को चंडीगढ़ और कैपिटल कॉम्प्लेक्स के निर्माता आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए का जन्म हुआ था। उनकी जयंती के उपलक्ष्य में भी यह इवेंट आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिलने के बाद भी महीने भर के लिए नाइट लाइटिंग करवाई गई थी।
विज्ञापन
इसमें रात 10 बजे तक पर्यटकों को कॉम्प्लेक्स देखने का मौका मिला था। पर्यटकों को रात में भी कैपिटल कॉम्प्लेक्स की खासियत बताने के लिए गाइड मौजूद रहेंगे। रात में इमारतों के अंदर नहीं ले जाया जाएगा। बाहर से ही सभी इमारत और मॉन्यूमेंट दिखाए जाएंगे।