फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   night tourism will start again in capitol complex chandigarh

खुशखबरीः रात में भी कर सकेंगे कैपिटल कॉम्पलैक्स का दीदार, जानें कब से?

Sun, 18 Sep 2016 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 Sep 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
night tourism will start again in capitol complex chandigarh
capitol complex night view - फोटो : amar ujala
लोगों और पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी। अब रात में भी कैपिटल कॉम्लैक्स का दीदार किया जा सकेगा। एक अक्तूबर से कैपिटल कॉम्प्लेक्स में नाइट टूरिज्म शुरू हो जाएगा। इसके बाद वर्ल्ड हेरिटेज को देखने का लुत्फ रात में भी उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन


पूरे कैपिटल कॉम्प्लेक्स को रंग बिरंगी लाइटों से रोशन किया जाएगा। पर्यटन विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है। 6 से 9 अक्तूबर तक वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिलने के उपलक्ष्य में आर्ट एंड हेरिटेज फेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


छह अक्तूबर को चंडीगढ़ और कैपिटल कॉम्प्लेक्स के निर्माता आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए का जन्म हुआ था। उनकी जयंती के उपलक्ष्य में भी यह इवेंट आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिलने के बाद भी महीने भर के लिए नाइट लाइटिंग करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें रात 10 बजे तक  पर्यटकों को कॉम्प्लेक्स देखने का मौका मिला था। पर्यटकों को रात में भी कैपिटल कॉम्प्लेक्स की खासियत बताने के लिए गाइड मौजूद रहेंगे। रात में इमारतों के अंदर नहीं ले जाया जाएगा। बाहर से ही सभी इमारत और मॉन्यूमेंट दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed