{"_id":"61c5bf21cdb46e5c7c6d7840","slug":"night-curfew-will-be-imposed-in-haryana-from-11-pm-to-5-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पाबंदी: 25 दिसंबर से रात 11 से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू, पांच जनवरी तक बढ़ाया लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पाबंदी: 25 दिसंबर से रात 11 से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू, पांच जनवरी तक बढ़ाया लॉकडाउन
Fri, 24 Dec 2021 06:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 Dec 2021 06:10 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए हरियाणा सरकार ने सख्ती बढ़ाना शुरू कर दिया है। हरियाणा में 25 दिसंबर रात 12 बजे से रात्रि कर्फ्यू लागू हो जाएगा। रात्रि कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक प्रभावी होगा। इससे पहले हरियाणा सरकार ने वैक्सीन की दोनों खुराक न लेने वालों को सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश न देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
हरियाणा सीएम मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में रात 11 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। आदेश शनिवार रात से लागू होंगे। गैरजरूरी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए मनाही नहीं रहेगी। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार से महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा लॉकडाउन भी 5 जनवरी सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
सार्वजनिक समारोहों और कार्यक्रमों में 200 से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को कोविड की समीक्षा बैठक में ये आदेश दिए। हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से जारी अधिसूचना के तहत सार्वजनिक समारोहों, कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की दोनों डोज लगी होने पर ही प्रवेश को आयोजक सुनिश्चित करेंगे। मास्क पहनना, दो गज की दूरी व सैनिटाइजेशन अनिवार्य रहेगा। अवहेलना पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जरूरी है कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। टीकाकरण की तरफ अधिक ध्यान दें। सभी लोगों को दोनों डोज लगवानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग कोविड मामलों से निपटने के लिए अपनी सभी प्रकार की तैयारियां पूरी करे।
विज्ञापन
जहां जरूरी हो, वहां पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर रोक वाले आदेश की वजह से 23 दिसंबर को एक लाख से अधिक लोगों ने कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग 30-32 हजार लोगों की प्रतिदिन टेस्टिंग कर रहा है।
टीकाकरण सुविधाएं अवकाश के दिन भी खुली रहेंगी: विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी कोरोना टीकाकरण सुविधाएं अवकाश के दिन भी खुली रहेंगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 23 दिसंबर को 2.61 लाख लोगों ने टीकाकरण कराया। यह प्रतिदिन लगभग 1.5 लाख के औसत टीकाकरण से एक लाख अधिक है। अब तक हरियाणा में कोविड की कुल 32020519 डोज लगाई जा चुकी हैं, जिनमें से पहली डोज 19293290 (94 प्रतिशत) और दूसरी डोज 12727229 (62 प्रतिशत) है।
गुरुग्राम में 4156149 लोगों को, फरीदाबाद में 2985904, हिसार में 1637563, सोनीपत में 1682247, करनाल में 1749155,पानीपत में 1443643,पंचकूला में 851263, अंबाला में 1745421, सिरसा में 1390449, रोहतक में 1206644, यमुनानगर में 1380498, भिवानी में 1372760, कुरुक्षेत्र में 1057221, महेंद्रगढ़ में 1021215, जींद में 1237465, रेवाड़ी में 1191303, झज्जर में 1188671, फतेहाबाद में 908679, कैथल में 1210411, पलवल में 1095230, चरखी दादरी में 699876 और नूंह में 808752 लोगों ने टीकाकरण करवाया है।
हरियाणा में 79 नए केस, गुरुग्राम में 48
हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को नए केसों का आंकड़ा 79 तक पहुंच गया। अकेले गुरुग्राम में 48 नए केस मिले हैं। जुलाई माह के बाद एक दिन में यह केस सबसे अधिक हैं। गुरुग्राम कोरोना का हॉटस्पॉट बन रहा है। पिछली दो लहरों में भी गुरुग्राम से ही अधिक केसों की शुरुआत हुई थी। अब प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 343 हो गई है। इनमें से 241 होम आइसोलेशन में हैं और शेष अस्पतालों में दाखिल हैं। लगातार सामने आ रहे अधिक केसों के कारण अब एक दिन की संक्रमण दर भी बढ़कर 0.22 और कुल 5.38 फीसदी पहुंच गई है। नए केसों में फरीदाबाद में 9, कुरुक्षेत्र 5, हिसार-अंबाला 3-3, पानीपत-पंचकूला 2-2, सिरसा, यमुनानगर, भिवानी 1-1 नए मरीज मिले हैं। शेष जिलों में कोई केस नहीं पाया गया है।