फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Night curfew time extended in Punjab

कोरोना का खतरा : पंजाब में बढ़ा नाइट कर्फ्यू का समय, अब रात नौ बजे से बाहर निकलने पर पाबंदी

Thu, 18 Mar 2021 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Mar 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
Night curfew time extended in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड से प्रभावित राज्य के नौ जिलों में रात के कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ाने का एलान किया है। अब लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और रोपड़ जिलों में रात्रि कर्फ्यू रात 11 से सुबह पांच बजे के बजाय रात नौ से सुबह पांच बजे तक रहेगा। इन सभी जिलों में रोजाना के 100 से अधिक केस सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


अपनी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड की स्थिति नाजुक दौर में है, जिस कारण वे और सख्ती बरतने जा रहे हैं। आने वाले दिनों में राज्य सरकार की कोविड से संबंधित विशेषज्ञों की टीम के साथ विचार-विमर्श के बाद भीड़भाड़ रोकने समेत कई और सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या राजनीतिक कार्यक्रमों को प्रतिबंधों में शामिल किया जाएगा, कैप्टन ने कहा कि इस बारे में भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम की सलाह के मुताबिक फैसला किया जाएगा। 
विज्ञापन

धार्मिक यात्राओं पर रोक लगाने के पक्ष में नहीं कैप्टन
उन्होंने सभी नागरिकों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बरकरार रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि यदि जरूरत पड़ी तो जुर्माने में वृद्धि की जा सकती है। हिमाचल के मुख्यमंत्री द्वारा तीर्थ यात्रा और धार्मिक उद्देश्य से पंजाब से आने वाले लोगों पर रोक लगाने की मांग किए जाने के संबंध में कैप्टन ने कहा कि वे धार्मिक यात्राओं पर रोक लगाने के पक्ष में नहीं हैं। जब इस मसले पर उन्हें पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री से औपचारिक पत्र मिलेगा तो वह उस समय उपयुक्त फैसला करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने सुखबीर बादल का फोन पर हालचाल जाना
कैप्टन ने बताया कि उन्होंने कोरोना से संक्रमित शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को फोन किया था। उस समय वे फोर्टिस अस्पताल मोहाली में उपचाराधीन थे। उन्होेंने उनके इलाज में मदद की पेशकश की थी। इसके बाद सुखबीर बादल को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि सुखबीर और अन्य कैबिनेट साथी, पार्टी विधायक और अधिकारी जल्दी ही स्वस्थ होंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed