{"_id":"606c4f628ebc3e59265389bc","slug":"night-curfew-imposed-in-chandigarh-due-to-covid-19-cases-surge","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी लगा रात्रि कर्फ्यू, रात 10 से सुबह पांच बजे तक आवाजाही पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी लगा रात्रि कर्फ्यू, रात 10 से सुबह पांच बजे तक आवाजाही पर रोक
Tue, 06 Apr 2021 05:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 06 Apr 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में लगा रात्रि कर्फ्यू (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया है। रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को इससे छूट मिलेगी। प्रशासन वीकेंड लॉकडाउन लगाने पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है।
विज्ञापन
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रशासक ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बेहद चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से कोरोना के दैनिक मामलों में बहुत तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू का एलान किया गया है। प्रशासक का यह आदेश बुधवार रात से लागू हो जाएगा। बदनौर ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को आदेश दिया कि वह रात्रि कर्फ्यू के नियमों का सख्ती से पालन कराएं। इस दौरान लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत न दी जाए और न ही किसी तरह की पार्टी का आयोजन होने दिया जाए।
बदनौर ने सभी रेस्टोरेंट्स मालिकों को आदेश दिया है कि वह रात 10:00 बजे से पहले अपना काम बंद कर घर को लौट जाएं। इसके अलावा वीकेंड कर्फ्यू को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। बदनौर ने कहा कि वीकेंड कर्फ्यू लगेगा या नहीं, यह लोगों के व्यवहार पर निर्भर करेगा। अगर लोग शहर में कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तो शहर में मजबूरन वीकेंड कर्फ्यू लगाना पड़ेगा।