{"_id":"62432c4e7df03c436525fa30","slug":"nigerian-arrested-with-heroin-from-delhi-chandigarh-news-pkl446050020","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से हेरोइन लेकर आया नाइजीरियन दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से हेरोइन लेकर आया नाइजीरियन दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। जिला अपराध प्रकोष्ठ ने दिल्ली से हेरोइन सप्लाई करने आ रहे एक नाइजीरियन को सेक्टर-40 से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के द्वारका निवासी डेविस (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से 314 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत 1.70 करोड़ आंकी गई है। पुलिस आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करेगी। जिला अपराध प्रकोष्ठ तीन महीने में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशा बरामद कर चुकी है।
जिला अपराध प्रकोष्ठ के निरीक्षक नरेंद्र पटियाल के नेतृत्व में पुलिस ने सेक्टर-40 सी/डी के टी प्वाइंट के पास नाका लगाया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने नाइजीरियन को पकड़कर तलाशी ली तोे उससे 314 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह दिल्ली से बस से चंडीगढ़ आया था।
2019 में स्टडी वीजा पर भारत आया था
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2019 में नाइजीरिया से स्टडी वीजा पर भारत आया था, लेकिन बीच में उसने पढ़ाई छोड़ दी और नशे के कारोबार में लग गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के पास फिलहाल पासपोर्ट भी नहीं है। आरोपी का कहना है कि पासपोर्ट एंबेसी में भेजा है।