फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nida Fazli in Jashan-E-Haryana, Mushayara in Chandigarh

जश्न-ए-हरियाणा को यादगार बना गए निदा फाजली

Sun, 21 Sep 2014 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 Sep 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
Nida Fazli in Jashan-E-Haryana, Mushayara in Chandigarh

आस्तिक बन, ना नास्तिक बन, बनना है तो वास्तिवक बन...उर्दू की रुमानियत और मुल्क से इश्क पर न्योछावर ऐसे न जाने कितने नगीने शनिवार शाम चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में बिखरे, जिन्हें सुनने वालों ने बड़े प्यार से सहेज लिया।

विज्ञापन


मौका था जश्ने हरियाणा के तहत जुटने वाला कुलहिंद मुशायरा- जो एक बार फिर चंडीगढ़ के नफीस बाशिंदों को अदब का रंग बिरंगा गुलदस्ता थमा गया। स्टार शायर निदा फाजली महफिल की शान बने जिन्हें सुनने के लिए लोग देर रात तक बैठे रहे। फाजली ने अपनी शायरी से श्रोताओं का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


इस दौरान उनकी खास तौर पर पढ़ी गई इस नज्म ने तो खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने ये नज्म अपने पिता को समर्पित की थी। निदा की फिलॉसफी से लबरेज संजीदा शायरी ही नहीं थी जो दर्शकों के हिस्से आई। कॉमेडी, तंज, नज्म ग़ज़ल और दिलचस्प वाकये भी थे जो बेसाख्त़ा झोली में गिरते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद से तशरीफ लाए यूसुफ भारद्वाज ने ग़ज़ब के फक्कड़ अंदाज में टैगौर थिएटर को ठहाकों से सराबोर करा दिया। उन्होंने हरियाणा वालों की मस्ती और सादगी की शान में दर्जनों लतीफों की गुगली फेंकी जिन्हें बल्ले पर लेते-लेते दर्शकों के पेट में बल पड़ गए।


मुशायरे में मुहब्बत और इश्क का अगर दरिया बहा तो सियासत पर तंज भरे सोते भी उमड़े। निदा ने अपने कलाम से सबका दिल जीता ही, लेकिन साथ ही गोरखपुर के कलीम कैसर, टौंक से डा. जया टौंकी, भोपाल से विजय तिवारी, पुणे से असलम चिश्ती, मुरादाबाद से कशिश वारसी समेत करीब बीस शायरों ने शाम को यादगार बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed