फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA will bring the accused of hand grenade attack on production warrant today

Chandigarh News: हैंड ग्रेनेड हमले के आरोपियों को आज प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी एनआईए

Fri, 31 Jan 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
NIA will bring the accused of hand grenade attack on production warrant today
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित कोठी नंबर-575 में हैंड ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी रोहन व विशाल मसीह को एनआईए शुक्रवार को बुड़ैल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। इन दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए एनआईए के आवेदन को अदालत ने मंजूर कर लिया है। एनआईए की विशेष अदालत में शुक्रवार को सुनवाई होगी। बता दें कि बीते 11 सितंबर 2024 को शाम करीब 6 बजे ऑटो में सवार दो बदमाशों ने कोठी नंबर 575 में हैंड ग्रेनेड हमला किया था। हालांकि, इस हमले में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि कोठी में कुछ साल पहले तक पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त एसपी जसकीरत सिंह चहल व उनका परिवार रहता था। उन्हें ही निशाना बनाकर हमला किया गया था। हालांकि, आरोपियों को इसकी जानकारी नहीं थी। दोनों आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए थे, जिसके आधार पर एक आरोपी को अमृतसर में पंजाब पुलिस की टीम ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरे आरोपी को अगले दिन मोबाइल लोकेशन के जरिए दिल्ली से पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed