{"_id":"6653bbf3aafb47569a07e1f4","slug":"nia-will-again-bring-goldie-brars-associates-amritpal-and-kamalpreet-on-production-warrant-chandigarh-news-c-16-pkl1043-430108-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गोल्डी बराड़ के साथी अमृतपाल व कमलप्रीत को फिर प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी एनआईए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गोल्डी बराड़ के साथी अमृतपाल व कमलप्रीत को फिर प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी एनआईए
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-5 निवासी कोयला कारोबारी मक्कड़ ब्रदर्स के घर पर गोली चलाने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथी अमृतपाल उर्फ गुज्जर और कमलप्रीत सिंह को फिर प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। एनआईए ने इसके लिए सीबीआई कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब दोनों आरोपियों को 27 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल यह दोनों आरोपी बुड़ैल स्थित मॉर्डन जेल में बंद है।
बता दें कि कुछ महीने पहले सेक्टर-5 निवासी कोयला कारोबारी मक्कड़ ब्रदर्स के घर पर तड़के में चार बजे कुछ बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। उस वक्त कारोबारी कुलदीप सिंह मक्कड़ घर में ही सोए हुए थे। वारदात से पहले मक्कड़ को विदेशी नंबर से फोन कर गोल्डी बराड़ के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बाद में फोन कर रंगदारी की रकम तीन करोड़ रुपये कर दी गई। मामले में पहले मुल्लांपुर के नजदीक पड़ते गांव करतारपुर निवासी गुरविंद्र सिंह उर्फ लाडी को गिरफ्तार किया गया, फिर एक-एक कुल आठ आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें लाडी के अलावा शुभम कुमार गिरी उर्फ पंडित, सरबजीत उर्फ शरभू, अमृतपाल उर्फ गुज्जर, कमलप्रीत सिंह, काशी सिंह उर्फ हैप्पी, प्रेम सिंह और गगनदीप सिंह उर्फ गोल्डी शामिल थे।
एनआईए इससे पहले 9 अप्रैल को अमृतपाल उर्फ गुज्जर और उसके तीन साथियों का 4 दिन का रिमांड ले चुकी है। तब एनआईए ने दलील दी थी कि अमृतपाल का गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ लिंक है और वह उससे बातचीत करता है। साथ ही वह आतंकी गतिविधियों में भी शामिल है। चार दिन के रिमांड के दौरान एनआईए कोई बरामदगी नहीं हुई थी। अब एक बार फिर से एनआईए की टीम ने अमृतपाल सहित उसके दूसरे साथी कमलप्रीत को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। एनआईए की याचिका पर सीबीआई की विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों को 27 मई को मॉर्डन जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।