फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA raids YouTuber's house suspecting links with Pakistan

Chandigarh News: पाकिस्तान से लिंक के संदेह में यूट्यूबर के घर एनआईए की रेड

Thu, 26 Jun 2025 10:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Jun 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
NIA raids YouTuber's house suspecting links with Pakistan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुढलाडा। पाकिस्तान से लिंक के संदेह में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी एनआईए की टीम ने वीरवार तड़के करीब पांच बजे यूट्यबूर सुखबीर सिंह के घर रेड की। सुखबीर तो घर पर नहीं मिला लेकिन टीम ने घर की तलाशी लेने के साथ परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन का डाटा चैक किया और उनसे सुखबीर के संबंध में उनसे पूछताछ की। परिवार ने एनआईए की टीम द्वारा की गई पूछताछ को लेकर कुछ कहने से इंकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि एनआईए ने परिवार को मामले की जांच पूरी होने तक मीडिया से कुछ भी बोलने से मना किया है। सूत्रों के मुताबिक एनआईए को शक है कि यूट्यूबर एक पाकिस्तानी व्यक्ति भट्टी से सोशल मीडिया पर संपर्क में था। एनआईए ने सुखबीर को चंडीगढ़ स्थित ऑफिस में पेश होने का निर्देश दिया है। हालांकि अधिकारियों ने इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पड़ोसियों के अनुसार एनआईए की टीम सुबह आई और जांच के बाद चंडीगढ़ लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article