फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA prepared new list of terrorist organizations operating across country

टेरर मॉड्यूल पर एनआईए की नई सूची: देशभर में 44 आतंकी संगठन, इनमें से छह सिर्फ पंजाब में सक्रिय

Thu, 19 Sep 2024 10:36 AM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 10:36 AM IST
सार

एनआईए ने पंजाब के छह आतंकी संगठनों के ऑपरेशंस पर अब नजर गड़ा ली है, क्योंकि एनआईए को इनपुट मिले हैं कि चंडीगढ़ में हैंड ग्रेनेड जैसे और हमले पंजाब में करने की योजना बना ली गई हैं।

विज्ञापन
NIA prepared new list of terrorist organizations operating across country
NIA - फोटो : PTI

विस्तार

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने देशभर में ऑपरेट कर रहे आतंकी संगठनों को लेकर नई सूची तैयार की है। इस सूची में एनआईए ने उन नए आतंकी संगठनों को भी शामिल कर लिया है, जिन्हें हाल ही में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के मकसद से तैयार किया गया है। 

विज्ञापन


देशभर में कई आतंकी घटनाएं सामने आने के बाद जब मामलों की जांच की गई तो कई नए आतंकी संगठनों का खुलासा हुआ है। एनआईए दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देशभर में सबसे ज्यादा आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु और नॉर्थ ईस्ट एरिया में पाए गए हैं। देशभर में एनआईए ने 44 ऐसे आतंकी संगठनों को टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन की सूची में शामिल किया है, साथ ही विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) - 1967 के सेक्शन 35 के तहत प्रतिबंधित किया है। बड़ी बात यह कि इन 44 में से अकेले 6 आतंकी संगठन पंजाब में ऑपरेट कर रहे हैं।

विज्ञापन

पंजाब में यह 6 आतंकी संगठन कर रहे ऑपरेट

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि पंजाब में जो 6 आतंकी संगठन सबसे ज्यादा एक्टिव हैं, उनमें बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई), खालिस्तान कमांडो फोर्स (केकेएफ), खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ), इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसयूएफ), द खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स (केएलएफ) और खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) को लिस्टिड किया है। पंजाब में इन 6 संगठनों के आतंकी मॉड्यूल के ऑपरेशन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले के बाद टेरर मॉड्यूल सर्विलांस पर

एनआईए के अधिकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में हुए कोठी नंबर-575 में हुए हैंड ग्रेनेड के जरिए हुए आतंकी हमले के बाद से जांच एजेंसी हरकत में आ गई है। हैंड ग्रेनेड हमले से पहले पंजाब में लोकसभा चुनाव में खडूर साहिब से डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के चुनाव जीतने के बाद से एजेंसी अलर्ट हुई थी, लेकिन चुनाव के कुछ महीने बाद ही पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में हुए आतंकी हमले ने एनआईए के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।

विदेशी हैंडलर्स पर नजर रखी जा रही

एनआईए के अधिकारी ने बताया चंडीगढ़ में हुआ हैंड ग्रेनेड हमला छोटी घटना नहीं है। इस हमले से एक अहम इनपुट एजेंसी को मिला है, जिस पर एजेंसी काम कर रही है, जल्द ही आने वाले दिनों में इस इनपुट की मदद से बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप और आईएसआई के खुफिया एजेंटों का पता लगेगा। लेकिन घटना के बाद अब से एनआईए ने विदेशी हैंडलर्स के नेटवर्क पर चौकसी बढ़ा दी है, क्योंकि चंडीगढ़ में हुआ ग्रेनेड हमला बब्बर खालसा इंटरनेशनल और आईएसआई के कहने पर यूएस बैठे आतंकी हैप्पी पासिया के नेटवर्क के जरिए अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed