Punjab : चंडीगढ़ ग्रेनेड अटैक केस में एनआईए को मिली बड़ी कामयाबी, साजिश में शामिल अभिजोत हिरासत में
एनआईए की टीम ने साजिश में शामिल गुरदासपुर के अभिजोत सिंह को हिरासत में लिया है।
विस्तार
चंडीगढ़ ग्रेनेड अटैक केस में एनआईए को बड़ी कामयाबी मिली है। एनआईए की टीम ने साजिश में शामिल गुरदासपुर के अभिजोत सिंह को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने चंडीगढ़ सेक्टर 10 ग्रेनेड हमला मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पंजाब निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने विदेशी बीकेआई आतंकवादियों द्वारा रची गई पूरी साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
The National Investigation Agency (NIA) has made a major breakthrough in the Chandigarh Sector 10 grenade attack case with the arrest of a Punjab resident who played a vital role in the entire conspiracy that was masterminded by foreign-based BKI terrorists: NIA
— ANI (@ANI) April 9, 2025
एनआईए ने बताया कि उसने गुरदासपुर (पंजाब) के अभिजोत सिंह को हिरासत में लिया है। उसकी भूमिका मामले की जांच के दौरान सामने आई थी। अभिजोत पहले से ही एक अन्य पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले के सिलसिले में जेल में है। वह हैप्पी के सीधे संपर्क में था और साजिश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।