फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA attaches house of two brothers in Pak sponsored narco terror case in Punjab

NIA का एक्शन: नार्को-टेरर मामले में दो भाइयों का घर कुर्क, पाकिस्तान से जुड़े तार, आतंकवाद पर खपा रहे थे धन

Tue, 04 Jul 2023 05:36 PM IST
ajay kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jul 2023 05:36 PM IST
सार

प्रवक्ता ने कहा कि मामला पाकिस्तान से भारत में बड़ी मात्रा में ड्रग्स की तस्करी के लिए एक नार्को-आतंकवादी मॉड्यूल द्वारा रची गई साजिश से जुड़ा है। सीमा पार से आयातित सेंधा नमक की आड़ में दवाओं की तस्करी की जा रही थी।

विज्ञापन
NIA attaches house of two brothers in Pak sponsored narco terror case in Punjab
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को-टेरर मामले में गिरफ्तार दो भाइयों के घर को कुर्क कर लिया है। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की और उनके भाई मनिंदर सिंह उर्फ मनी की आवासीय संपत्ति को 'आतंकवाद की आय' के रूप में नामित करने के बाद गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत कुर्क किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दोनों भाइयों को पहले ही एनआईए गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले एनआईए ने इस मामले में 7.5 एकड़ जमीन, छह वाहन कुर्क किए थे। 6.35 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की थी।

विज्ञापन


एनआईए ने पहले ही इस मामले में यूएपीए, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत 13 आरोपियों के खिलाफ चार आरोप पत्र (तीन पूरक) दाखिल कर चुकी है। 2020 में पंजाब पुलिस ने पहले मामला दर्ज किया था। बाद में आठ मई 2020 को एजेंसी ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि मामला पाकिस्तान से भारत में बड़ी मात्रा में ड्रग्स की तस्करी के लिए एक नार्को-आतंकवादी मॉड्यूल द्वारा रची गई साजिश से जुड़ा है। सीमा पार से आयातित सेंधा नमक की आड़ में दवाओं की तस्करी की जा रही थी। तस्करी की गई दवाओं की बिक्री से प्राप्त आय का उपयोग पंजाब में चल और अचल संपत्ति बनाने में किया जा रहा था। इसके अलावा कश्मीर में प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन संगठन के आतंकवादियों को वित्त पोषित करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed