फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NHM personnel strike ends, assurances given by the government

ड्रामे के बाद एनएचएम कर्मियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दिए ये आश्वासन

Fri, 15 Dec 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Dec 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
NHM personnel strike ends, assurances given by the government
NHM Worker - फोटो : File Photo
हरियाणा में एनएचएम कर्मियों की हड़ताल सरकार के भीतर चल रही रार के पटाक्षेप के बाद खत्म हो गई है। हड़ताल को लेकर जमकर सियासी ड्रामा चला। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बीते दस दिन से हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मियों को बर्खास्तगी के नोटिस जारी करा चुके थे तो बुधवार को सीएम ने किसी को भी बर्खास्त न करने की बात कहकर पूरे मामले में नया मोड ला दिया था। 
विज्ञापन


विज कर्मचारियों की हड़ताल के आगे झुकने को तैयार नहीं थे और विभाग को नई भर्ती के निर्देश दे दिए थे, लेकिन राजनीतिक दबाव बढ़ने के बाद सीएम मनोहर लाल को खुद मोर्चा संभालना पड़ा और वीरवार देर शाम स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सीएम के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के बीच हुई बैठक में हड़ताल खत्म करने पर सहमति बन गई।  
विज्ञापन


पहले मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की, फिर स्वास्थ्य मंत्री आगे आए। लगभग ढाई घंटे की बैठक के बाद बर्खास्त हुए कर्मचारियों को बहाल करने तथा अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने के लिए केंद्र सरकार में मजबूत पैरवी करने पर सहमति बनी है।  विज भी बैठक के दौरान नरम नजर आए। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार के समक्ष उन्हें पक्का करने का मामला मजबूती से उठाएंगे। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। इससे शुक्रवार से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के पटरी पर आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लीनिकल एक्ट पर आइएमए से लेंगे सुझाव 

NHM personnel strike ends, assurances given by the government
Haryana Health Minister Anil Vij - फोटो : File Photo
विज ने कहा कि हड़ताल में शामिल होने पर बर्खास्त किए गए सभी कर्मचारियों को बहाल कर दिया है। एनएचएम में कार्यरत कर्मचारियों के सर्विस नियम भी जल्द बनाए जाएंगे। सर्विस नियम अगले वर्ष पहली जनवरी तक लागू भी होंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने पहले सभी हड़ताली दस हजार कर्मियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए। उसके बाद 4693 काम पर आ गए और 5908 ने हड़ताल जारी रखी। हरियाणा में 10 हजार 601 एनएचएम कर्मचारी हैं।

क्लीनिकल एक्ट पर आइएमए से लेंगे सुझाव 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में क्लीनिकल एस्टेबलिशमेंट एक्ट लागू करने को लेकर भी बैठक हुई। इसमें अधिकारियों से एक्ट को लेकर विस्तृत जानकारी ली गई। आईएमए पदाधिकारियों के साथ अफसरों की बैठक इसे लेकर 21 या 22 दिसंबर को चंडीगढ़ में बैठक होगी। अगले बजट सत्र में इस एक्ट को विधानसभा में पेश किया जा सकता है। सरकार आईएमए से सुझाव लेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed