फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Next step of dera chief gurmeet ram rahim

राम रहीम के सामने एक ही रास्ता, हाईकोर्ट के लिए अपील तैयार

Tue, 29 Aug 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Aug 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
Next step of dera chief gurmeet ram rahim
राम रहीम सजा - फोटो : SELF
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट द्वारा सुनाई गई 10-10 साल की दो सजा के बाद अब उनके पास केवल हाईकोर्ट जाने का ही विकल्प बचा है। प्रावधानों के अनुसार डेरा प्रमुख के पास अपील दाखिल करने के लिए दो महीने का समय है।
विज्ञापन


अपील दाखिल करने में कोई देरी न हो इसलिए अपील अभी से तैयार कर ली गई है और संभवत: इसी सप्ताह अपील पर सुनवाई हो जाएगी। खास बात यह है कि हाईकोर्ट में दाखिल होने वाली अपील में राम रहीम की ओर से पैरवी भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे करेंगे।
विज्ञापन


राम रहीम सजा के खिलाफ अपील करते हैं तो भी उनकी राह आसान नहीं होने वाली। आम तौर पर कोर्ट 10 साल की सजा की स्थिति में सजा का एक तिहाई हिस्सा काटने के बाद ही कैदी की सजा का निलंबन करने की अपील पर सुनवाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार डेरा प्रमुख की तरफ से उसी दिन हाईकोर्ट में अपील दायर करने की तैयारी कर ली थी जिस दिन डेरा प्रमुख को सीबीआई की पंचकूला कोर्ट ने दोषी करार दिया था। इस बाबत याचिका का ड्राफ्ट भी तैयार भी कर लिया गया है और भारत के पूर्व सालिसटर जनरल हरीश साल्वे उनकी तरफ से पैरवी करेंगे। संभवत: एक दो दिन में अपील सुनवाई के लिए आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed