Amritpal Singh: 'अमृतपाल को नहीं करना चाहिए सरेंडर, रावी पार कर भाग जाए पाकिस्तान', संगरूर सांसद के बिगड़े बोल
पुलिस को 13 दिन से छका रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब में एक बार फिर बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पाकिस्तान से सटे पठानकोट में हाई अलर्ट कर दिया गया है। उसके डेरे या गुरुद्वारे में छिपने की आशंका के चलते श्री हरमंदिर साहिब समेत सभी बड़े धर्मस्थलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे अमृतपाल के नेपाल भागने की खबरों ने खूब चर्चा पकड़ी लेकिन उसने खुद वीडियो में इससे इनकार कर दिया। अब अमृतपाल के जुड़ा एक बयान चर्चा में आ गया है।
संगरूर के सांसद सिमरनजीत मान ने अमृतपाल को सलाह दी है कि वह रावी दरिया पार करे और पाकिस्तान भाग जाए। एक इंटरव्यू के दौरान मान ने कहा कि अमृतपाल का सरेंडर भी नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: ज्ञानी हरप्रीत बोले- भगवंत मान के बच्चों को निशाना बनाना बेवकूफी, दूतावासों पर प्रदर्शन भी गलत
मान का ये बयान ऐसे समय में आया है जब अमृतपाल कह रहा है कि मैं पूरी तरह आजाद हूं। भगोड़ा नहीं हूं। गुरुवार को जारी एक वीडियो में उसने कहा कि जल्द ही संगत के सामने आऊंगा। मैंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मांग की है कि श्री अकाल तख्त से श्री दमदमा साहिब तक खालसा वहीर निकाली जाए। साथ ही बैसाखी वाले दिन सरबत खालसा बुलाया जाए। केश कत्ल करने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं। इससे पहले उसने एक ऑडियो भी जारी किया।
पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों ने अमृतपाल सिंह की तलाश कर रही पुलिस की टीम को आदेश दिया है कि अमृतपाल सिंह व पपलप्रीत की तलाश करो लेकिन हथियार का इस्तेमाल न करें। ऐसा कोई कदम न उठाया जाए, जिससे अमृतपाल सिंह व पपलप्रीत सिंह को चोट लगे। इससे पंजाब में हालात खराब हो सकते हैं।
अमृतपाल के डेरे या गुरुद्वारे में छिपने की आशंका के चलते श्री हरमंदिर साहिब समेत सभी बड़े धर्मस्थलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। वहीं, होशियारपुर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस ने आखिरी बार उसे होशियारपुर के मरनाइयां गांव में देखने का दावा किया था।
जिस गाड़ी में बुधवार को अमृतपाल दिखा था, वह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बड़ेपुरा (अमरिया) स्थित गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी बाबा मोहन सिंह के नाम पर पंजीकृत है। ग्रंथी बाबा मोहन सिंह ने बताया कि गाड़ी को पिछले चार माह से पूरनपुर के मोहनापुर गुरुद्वारे के सेवादार जोगा सिंह इस्तेमाल कर रहे थे। चार दिन पहले ही जोगा सिंह पंजाब जाने की बात कहकर गए थे।
जोगा सिंह और उनका चालक गुरवंत सिंह पंजाब पुलिस की हिरासत में हैं। गुरुवार को पंजाब पुलिस ने मोहनापुर पहुंचकर करीब ढाई घंटे तक छानबीन की। पंजाब पुलिस मोहनापुर गांव पहुंची। यहां पुलिस ने जोगा सिंह की गाड़ी के चालक गुरवंत सिंह के पिता गुरमीत सिंह से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि चार पांच माह पहले ही वह पंजाब से यहां आए हैं। बेटा गुरवंत गुरुद्वारे में गाड़ी चलाता है। वह अभी पंजाब पुलिस के पास है। टीम ने गुरमीत सिंह की फोन पर गुरवंत से बातचीत भी कराई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.