{"_id":"fc1d152e75e21274fd333fed7cdab9cf","slug":"news-for-retail-investors","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटेल निवेशक हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटेल निवेशक हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Jan 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बचत को कई वित्तीय उत्पादों में निवेश करना चाहिए, जिससे एक उत्पाद के अच्छा प्रदर्शन न करने पर किसी दूसरे निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सके।
इसके साथ ही प्रत्येक निवेशक को अपने निवेश का एक विविधितापूर्ण पोर्ट फोलियो बनाना चाहिए। इक्विटी मार्केट भी एक अच्छा विकल्प है, जिसमें निवेशक को सतर्क रहने की जरूरत होती है और उसे जोखिम कारकों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के रिटेल निवेशक हेड अमर शाह ने कहा कि निवेशकों को बाजार में भरोसा रखना चाहिए। यह लंबे समय में अच्छा रिटर्न देता है।
अमर शाह ने हाल में लॉन्च आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी सेविंग्स फंड-सीरीज-1 का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि यह एक क्लोज एंडेड इक्विटी फंड है। इसमें तीन साल का लॉक-इन पीरियड है और ये 7 फरवरी को बंद होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब महंगाई काफी अधिक है और आम आदमी निवेश पर अच्छा रिटर्न देने वाले अवसरों की तलाश कर रहा है, ऐसे में इक्विटी एक अच्छा विकल्प हैं।
उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की काफी खस्ताहालत के बावजूद निवेशक अभी भी बाजार में बने हुए हैं। क्योंकि ऐतिहासिक तौर पर आर्थिक मंदी के दिनों में इक्विटी में निवेश के लिए अच्छा अवसर होता है।
उन्होंने फंड के बेहतर प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा कि बीते दो फंड्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है और नवंबर-दिसंबर, 2013 में इन दोनों फंड्स में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया है। ताजा फंड से भी उन्हें करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश मिलने की उम्मीद है।