{"_id":"163975cdfd2b12af26b68c985737cfb0","slug":"news-for-govt-and-retired-employees-of-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मियों को पर्यटन निगम का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मियों को पर्यटन निगम का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Aug 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पर्यटन निगम ने प्रदेश के सेवारत एवं सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को प्रदेश भर में स्थित अपने पर्यटक परिसरों में ठहरने पर 20 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय है।
विज्ञापन
बुधवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष चक्रवर्ती शर्मा ने बताया कि यह छूट सभी श्रेणियों के सेवारत एवं सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को उनके निजी प्रवास के लिए दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में स्थित किसी भी पर्यटक परिसर में ठहरने पर सरकारी विभागों, निगमों एवं बोर्डों के सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस छूट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
निगम की प्रबंध निदेशक सुमिता मिश्रा ने कहा कि यह छूट प्राप्त करने के लिए कर्मचारी को अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी या अधिकारी यह छूट किसी भी पर्यटक परिसर में प्रतिदिन एक कक्ष के लिए ले सकता है।
राजमार्ग पर्यटन के क्षेत्र में हरियाणा पर्यटन एक इनोवेटर है। प्रदेशभर में इसके 42 पर्यटक परिसरों का जाल बिछा है, जिनमें 807 आरामदायक वातानुकूलित कक्ष, बहु-व्यंजन रेस्टोरेंट, बारस, अत्याधुनिक सभा केंद्र और बैंक्वेट, सम्मेलन और बहुउद्देश्यीय हाल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।