{"_id":"66d69dc0eb0722f3030ddd5c","slug":"newly-wed-woman-of-batala-lost-her-life-in-vaishno-devi-landslide-2024-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: वैष्णो देवी भूस्खलन में जान गंवाने वाली सपना की एक माह पहले हुई थी शादी, पति संग पहली बार गई थी बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: वैष्णो देवी भूस्खलन में जान गंवाने वाली सपना की एक माह पहले हुई थी शादी, पति संग पहली बार गई थी बाहर
Tue, 03 Sep 2024 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:22 AM IST
सार
दो सितंबर को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन मार्ग पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटना हुई थी। इसमें बटाला की सपना समेत दो महिलाओं की माैत हो गई थी। एक लड़की घायल है।
विज्ञापन
मृतका सपना।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड की घटना में जान गंवाने वाली सपना बटाला के पास कस्बा ध्यानपुर की बहू थी। सपना का विवाह एक माह पहले ही हुआ था। विवाह के बाद वह पहली बार पति के साथ किसी धार्मिक जगह पर गई थी लेकिन हादसे ने परिवार की सभी खुशियों को छीन लिया। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
अमित कुमार पहले विदेश में था, फिलहाल वह कस्बा कोटली सूरत मल्ही में जूस बार चला रहा है। इस खबर को सुनकर परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
एक सितंबर को गए थे वैष्णो देवी
परिजनों ने बताया कि करीब एक महीना पहले ध्यानपुर के रहने वाले अमित कुमार की शादी अमृतसर निवासी सपना से हुई थी। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत करने के लिए एक सितंबर की शाम को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। अचानक हुई लैंडस्लाइडिंग की वजह से एक भारी पत्थर सपना पर आ गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल अभी तक जम्मू से मृतक सपना का शव ध्यानपुर में नहीं पहुंचा है। यह शव सीआरपी वाले ही ध्यानपुर में पहुंचाएंगे।अमित कुमार पहले विदेश में था, फिलहाल वह कस्बा कोटली सूरत मल्ही में जूस बार चला रहा है। इस खबर को सुनकर परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन