फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   newly renovated sports stadium inaugurated by MP kirron Kher

गुड न्यूज: डड्डूमाजरा में खुल गया स्टेडियम, सांसद खेर ने किया उद्घाटन

Sat, 11 Jun 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Jun 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
newly renovated sports stadium inaugurated by MP kirron Kher
क‌िरण्‍ा ख्‍ाेर - फोटो : amar ujala

डड्डूमाजरा में नवनिर्मित स्पोर्ट्स स्टेडियम का सांसद किरण खेर ने उद्घाटन किया। इस समारोह के दौरान मेयर अरुण सूद ने कहा कि गारबेज प्लांट चलाने वाली जेपी कंपनी बीच में छोड़कर भागने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर निगम इसकी जगह कूड़े से बिजली बनाने वाला नया प्रोजेक्ट लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे डंपिंग ग्राउंड से आने वाली दुर्गंध से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। सांसद किरण खेर ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। 
विज्ञापन


‘तेज तेज चलते थे, तेज तेज चले गए’ वार्ड पार्षद सतप्रकाश अग्रवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सलाहकार विजय देव के बारे में कहा कि वह दो बार उनके वार्ड में आए, लेकिन वार्ड की समस्या का निवारण नहीं हुआ। सतप्रकाश ने कहा कि वह तेज तेज चलते थे, लेकिन इस शहर से वापस तेज तेज ही चले गए। अग्रवाल ने नए बने स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए नगर निगम के अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जल्द ही स्टेडियम में कई नई सुविधाएं भी लोगों को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2.39 एकड़ में बना है स्टेडियम वार्ड पार्षद ने बताया कि यह स्टेडियम 2.39 एकड़ में बना है। इसमें 200 मीटर का एथलीट ट्रैक है, वालीबॉल ग्राउंड, कबड्डी और फुटबाल गेम्स देखने वालों के लिए 1650 सिटिंग स्टेप्स बनाए गए हैं। स्टेडियम में मल्टीपर्पज हॉल बनाया गया है, जिसमें इंडोर गेम्स हाेंगी। इस स्टेडियम के निर्माण पर दो करोड़ 35 लाख रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही ओपन एयर बैडमिंटन कोर्ट भी शुरू हो जाएगा। इस समारोह में ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता, चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद, एनपी शर्मा सहित कई रेजिडेंट्स मौजूद रहे।


उड़ता पंजाब पर सांसद ने कुछ बोलने से किया इंकार समारोह के बाद सांसद किरण खेर से जब उड़दा पंजाब पर सेंसर द्वारा कैंची चलाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘मैं राजनीति और फिल्म दोनों से ताल्लुक रखती हूं, इस पर कुछ भी कमेंट नहीं करूंगी’।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed