{"_id":"cafe1b073aacc0fb19be93020369b830","slug":"newborn-baby-drank-milk-with-a-spoon-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्ची ने पहली बार चम्मच से पिया दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात बच्ची ने पहली बार चम्मच से पिया दूध
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Tue, 04 Feb 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका रेलवे क्वार्टर के पास गणतंत्र दिवस के दिन मिली एक दिन की नवजात बच्ची की हालत में रोजाना सुधार हो रहा है।
पिछले नौ दिनों से सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल के नीकू वार्ड में भर्ती बच्ची अब सही तरीके से सांस ले पा रही है। सोमवार को बच्ची का प्लेटलेट्स 1.5 लाख के करीब पहुंच गया, जो स्वास्थ्य में सुधार का बेहतर संकेत है।
सोमवार को भी दो लोगों ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई, लेकिन अस्पताल की तरफ से उन्हें कहा गया कि अभी बच्ची का ट्रीटमेंट चल रहा है। गोद लेने के लिए जिला प्रशासन से संपर्क करना होगा।
जनरल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजकुमार ने बताया कि बच्ची को पहले नली के माध्यम से फीड दिया जा रहा था, लेकिन सोमवार को उसे पहली बार चम्मच से दूध पिलाया गया।
विज्ञापन
बच्ची की स्किन भी हार्ड थी, लेकिन रोजाना मालिश होने से अब पहले से काफी सुधार है। अगले दो दिनों में बच्ची पूरी तरह ठीक हो जाएगी।
हर स्टाफ हाल जानने को बेताब
बाल रोग विशेषज्ञ हों या नर्स या फिर कोई और स्टाफ, अस्पताल पहुंचते ही सभी सबसे पहले बच्ची का हाल जानने पहुंचते हैं। निकू वार्ड में तैनात नर्स और डाक्टर बच्ची का विशेष ध्यान रखते हैं।