फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Year will be good for City Beautiful

सिटी ब्यूटीफुल के लिए शुभ होगा नया साल

Wed, 01 Jan 2014 12:09 AM IST
नीरज कुमार/ अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Jan 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
New Year will be good for City Beautiful

सिटी ब्यूटीफुल के लिए नया साल शुभ होगा। जनमानस में जोश और शक्ति का संचार होगा। विद्यार्थियों, अधिकारियों और व्यापारियों के लिए लाभकारी होगा।

विज्ञापन


वर्ष का उदय अमावस्या के  दिन का है। इसलिए चंद्र अस्त होता है। इस दिन अपने पूर्वजों को याद करना चाहिए।

सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र और सुशील कौशल के अनुसार आटा, दाल, घी, शक्कर, नमक, चायपत्ती, फल किसी मंदिर के पूजा पाठी ब्राह्मण को देने से सभी कार्य सफल होंगे।
विज्ञापन


सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी लाल बहादुर दुबे का कहना है कि इस वर्ष सूर्य की उपासना और चंद्र की आराधना विशेष फल प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जय श्री राम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र का कहना है कि सूर्योदय धुन लग्न में हो रहा है और राशि भी धनु है।

इसके स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं। चंडीगढ़ की राशि मीन है। मीन का स्वामी भी बृहस्पति हैं। इसलिए शहर पर अपार कृपा बरसेगी। धन, यश, विद्या और ऐश्वर्य की भरपूर वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed