फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new year_major amendments_chandigarh

नए साल की शुरूआत, इन उपहारों के साथ

Fri, 03 Jan 2014 05:09 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Jan 2014 05:09 PM IST
विज्ञापन
new year_major amendments_chandigarh
कैमरों से लैस होगा शहर
विज्ञापन

पुलिस 2014 में हाईटेक तरीके से लोगों की सुरक्षा करेगी। 2014 में चंडीगढ़ पुलिस शहर के एंट्री प्वाइंट और मुख्य जगहों पर हाइटेक सीसीटीवी लगाने जा रही है। इसकी शुरुआत सुखना लेक और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से होगी।

अधिक फोर्स मिलेगी
- आईटी पार्क, मौलीजागरां और धनास में नए पुलिस स्टेशन बनेंगे।
-ट्रैफिक पुलिस ई चालान शुरू करेगी। इसके तहत वाहन चालकों मौके पर ही चालान भुगतान होगा। पुलिस को ऐसी मशीन मिलेगी जिसमें पूरा रिकॉर्ड होगा और यह मशीन सर्वर से जुड़ी होगी।
विज्ञापन

- पुलिस विभाग में खाली पड़ा डीआईजी का पद भरा जाएगा।
- इंस्पेक्टर ओर वीआईपी सिक्योरिटी में तैनात जवानों को अत्याधुनिक ग्लोक पिस्टल जारी होगी।
-पुलिस जवानों के लिए धनास के बनाए 500 मकान अलॉट होंगे
-लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग में एएसआई और कांस्टेबलों की भर्ती होगी, जिससे गश्त बढ़ाई जाएगी

नई ट्रेनें चलेंगी
वर्ष 2013 में चंडीगढ़ की झोली में कई नए ट्रेनें आईं। अब 2014 में चंडीगढ़ को कई और नई ट्रेनें मिलेंगी। वर्ष 2013 के रेल बजट में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री की ओर से घोषित चंडीगढ़-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस और कालका-कटरा एक्सप्रेस शुरू होगी। इसके साथ ही यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का विस्तार भी चंडीगढ़ तक  होगा। इसके साथ ही कुछ और नई ट्रेनें शुरू हो सकती हैं और कुछ मौजूदा ट्रेनों के फेरे भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए ट्यूबवेल
- वर्ष 2014 में छह नए अंडर ग्राउंड रिजॉरवायर (यूजीआर) बनेंगे
- 37 नए ट्यूबवेल लगेंगे, इससे शहर में पानी का संकट नहीं होगा
- एलईडी लाइट से जगमग होगा पूरा शहर

150 जन सेवाएं
यूटी में जल्द ही राइट टू सर्विस एक्स लागू किया जाएगा जिससे शहर के लोगों को 150 से ज्यादा जन सेवाएं निर्धारित समय में मिल सकेंगी। चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने शहर के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चंडीगढ़ राइट टू सर्विस एक्ट को जल्द तैयार कर केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

वर्ष 2014 के शुरू में जहां चंडीगढ़ का मास्टर प्लान फाइनल होगा, वहीं पुनर्वास योजना के तहत पांच हजार मकानों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। प्रशासन के ई गवर्नेंस इनिशिएटिव के तहत 64 जन सेवाओं का चयन किया गया है।

नई योजनाएं और राहत
-गमाडा लॉन्च करेगा आईटी सिटी की रेजिडेंशियल स्कीम
-इको सिटी-2 व इको सिटी एक्सटेंशन होगी लॉन्च
-एजुकेशन सिटी बनने का काम शुरू होगा
-पानी की कमी दूर होगी, कजौली वाटर वर्क्स के दो नए फेजों का पूरा होगा काम
-लावारिस कुत्तों से मिलेगा छुटकारा, बनेगा कुत्तों के लिए शेल्टर
-शहर बनेगा कैटल फ्री, पालतू पशु होंगे शहर से बाहर
-पीएसईबी होगा पूरी तरह कंप्यूटरीकृ त
-एयरपोर्ट रोड का इस साल हो जाएगा पूरा
-शहर को मिलेगी नई गोल्फ अकादमी

बदलाव का दौर
नए साल में प्रशासन में काफी कुछ नया होगा। एक तरफ जहां वर्ष 2014 में चंडीगढ़ प्रशासन को कई नए अधिकारी मिलेगे वहीं ट्राइसिटी के मेट्रो प्रोजेक्ट का काम भी इस साल शुरू हो सकता है।

मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर होने के बाद स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) का गठन होगा। इसके बाद मेट्रो के प्रोजेक्ट में तेजी आएगी। वर्ष 2014 में शहर में नई बसें दौड़ेंगी तो शहर को नए अस्पताल और स्कूल भी मिलेंगे।

चंडीगढ़ का ड्राफ्ट मास्टर प्लान भी वर्ष 2014 में फाइनल हो जाएगा। कई लोगों को इस शहर में अपने फ्लैट में रहने का अवसर मिलेगा तो शहर के लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को नए गार्डन मिल जाएंगे।

सीएचबी के फ्लैटों की अलॉटमेंट
वर्ष 2014 सीएचबी के अलॉटियों के लिए अच्छा रहेगा। सेक्टर-63 में सीएचबी की आवासीय योजना के तहत बने फ्लैटों की अलॉटमेंट अप्रैल तक होने की उम्मीद है।

वहीं सेक्टर-51 में बने फ्लैटों की अलॉटमेंट भी जून तक होने की उम्मीद है। ऐसे में शहर के जिन लोगों को यह फ्लैट अलॉट हो चुके हैं उन्हें अपने फ्लैट में रहने का अवसर नए साल में मिल जाएगा।

नए अधिकारी
वर्ष 2014 में यूटी प्रशासन में कई अधिकारी बदल जाएंगे। प्रशासन के कुछ अधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। अगले साल प्रशासन में आने वाले नए अधिकारियों में प्रशासक के सलाहकार, वित्त सचिव, गृह सचिव, आईटी सचिव, सीएचबी चेयरमैन, एडीसी, सिटको के एमडी, सीएचबी सीईओ, चीफ आर्किटेक्ट शामिल हैं।

इनके साथ ही कई नए पीसीएस और एचसीएस अधिकारी भी आएंगे। नए अधिकारियों के आने से प्रशासन में बड़ा फेरबदल भी होने की उम्मीद है।

नए गार्डन मिलेंगे
वर्ष 2014 में चंडीगढ़ के लोगों को नए गार्डन मिल जाएंगे। सेक्टर-42 में न्यू लेक के पास गार्डन ऑफ पॉम दो महीने में तैयार हो जाएगा वहीं सेक्टर-31 में बन रहा जैपनीज गार्डन भी जून तक तैयार हो जाएगा। इन दोनों गार्डन के लिए प्रशासन को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय से मदद मिली है।

पुनर्वास योजना के तहत फ्लैट
धनास के बाद अब नए साल में मौलीजागरां में पुनर्वास योजना के तहत बने फ्लैटों की अलॉटमेंट होगी। मौलीजागरां में सीएचबी की ओर से बनाए गए एक कमरे के 1568 फ्लैट तैयार हो चुके हैं और इनकी अलॉटमेंट अप्रैल तक हो जाएगी। इसके साथ ही इस योजना के तहत मलोया में दो कमरे के फ्लैट का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

विकासनगर में नया आरयूबी
विकासनगर में बन रहा रेलवे अंडर ब्रिज छह महीने बाद शुरू हो जाए। इसके शुरू होने से मोहाली और चंडीगढ़ से पंचकूला जाना आसान हो जाएगा। मौलीजागरां (विकासनगर) में बन रहा आरयूबी मई के अंत तक आवाजाही के लिए शुरू हो जाएगा और इस आरयूबी के शुरू होने से मोहाली या चंडीगढ़ के दक्षिणी सेक्टरों से पंचकूला जाने के लिए लोगों को हाउसिंग बोर्ड चौक की तरफ से नहीं जाना पड़ेगा। इस प्रोजेक्ट पर 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

नई बसें दौड़ेंगी
नए साल में जहां शहर में नई एसी और नॉन एसी बसें दौड़ेंगी, वहीं सीटीयू की बसों के किराए में भी बढ़ोतरी होगी। प्रशासन को जेएनएनआरयूएम के तहत 400 नई बसें मिलनी हैं।

दक्षिणी सेक्टर को नए अस्पताल और स्कूल
शहर के दक्षिणी सेक्टरों में रहने वाले लोगों को नए साल में 50 बेड का नया अस्पताल मिल जाएगा जहां 24 घंटे आपातकालीन सुविधा होगी। सेक्टर-45 में बनी डिस्पेंसरी को अपग्रेड किया गया है और यहां बन रहा अस्पताल मई तक शुरू हो जाएगा।


इसके बनने से सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच पर बोझ कम होगा। सेक्टर-49 में बन रहा गवर्नमेंट स्कूल भी इस साल तैयार हो जाएगा। सेक्टर-49 में डिस्पेंसरी का निर्माण कार्य भी इस साल शुरू हो जाएगा।

पंचकूला में विकास की योजनाएं
हुडा की योजनाएं
-अर्बन कांप्लेक्स के पास दो नए सेक्टर-27 और 28 विकसित होंगे।
- दो नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगेंगे, जिससे कजौली से आने वाले पानी की अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई की जाएगी।
-टर्शियरी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण शुरू होगा।
-हुडा की कॉमर्शियल साइट्स के लिए नीलामी होगी।

नगर निगम
-शहर के अलग-अलग हिस्सों में 120 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
-सौंदर्यीकरण के लिहाज से सभी राउंड अबाउट्स और सड़कों के किनारे हरियाली बढ़ाई जाएगी। साथ ही गोल चक्करों पर कलरफुल लाइटें भी लगाई जाएंगी।
- टूटी सड़कों की मरम्मत होगी और थीम पार्क भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed