फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New voters will get free match Ticket in Mohali

नए वोटरों के लिए अच्छी खबर, यहां करें संपर्क, मिल सकता है मैच देखने का फ्री पास

Fri, 29 Mar 2019 06:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Mar 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
New voters will get free match Ticket in Mohali
सांकेतिक तस्वीर

युवा वोटरों को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए मोहाली जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से अनूठी पहल की गई है। इसके तहत पीसीए में होने वाले मैचों के दौरान 100 वोटरों को प्रशासन की तरफ से तोहफे के रूप में कॉफी मग दिए जाएंगे। यह तोहफे पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। जिला प्रशासन की तरफ से स्वीप प्रोग्राम के तहत यह सारी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


इन गेटों पर मिलेंगे तोहफे
इस प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए 3-4, 5-6 व 14 नंबर गेट पर तीन स्टाल लगाए जाएंगे। इस दौरान नए वोटरों को अपने वोटर आईकार्ड दिखाने होंगे। जिसके बाद उन्हें तोहफे दिए जाएंगे।
विज्ञापन


थ्री डी पेंटिंग से बताएंगे वोट का महत्व
जिला निर्वाचन अधिकारी गुरप्रीत कौर सपरा ने बताया कि इस मौके लगाए जाने वाले स्टालों पर लोगों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन ईवीएम / वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में भी समझाया जाएगा। वहीं, पीसीए जाने वाली सड़कों पर थ्रीडी पेंटिंग बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्स्ट वोटरों को मिलेंगे मैचों के फ्री पास
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 10 लड़के, 10 लड़कियां और 10 दिव्यांग लोग जो हाल ही में वोटर बने हैं। साथ ही लोकसभा चुनाव में वोटिंग करेंगे, उन्हें मैचों के फ्री में पास दिए जाएंगे। इसके लिए वह अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी साक्षी साहनी से संपर्क कर सकते हैं। उनका कार्यालय सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में है। इसके लिए लोगों को 206 नंबर कमरे में जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed