फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New visa rules for students are being implemented in Australia

Punjab: एक जुलाई से ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीजा का चोर दरवाजा होगा बंद, भारतीय मूल के छात्रों पर पड़ेगा असर

Fri, 14 Jun 2024 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 11:54 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के सांसद गृह मंत्री साइबर सुरक्षा मंत्री क्लेयर ओ''नील ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने जुलाई से स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन न लेने का फैसला किया है। यह आदेश उन पर लागू होगा जो सैर सपाटे के लिए ऑस्ट्रेलिया आते हैं और बाद में अपना टूरिस्ट वीजा स्टडी वीजा में तबदील करवा लेते हैं।

विज्ञापन
New visa rules for students are being implemented in Australia
वीजा - फोटो : ani

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई सरकार विदेशी नागरिकों के लिए "वीजा हॉपिंग" करना और भी मुश्किल बना रही है। ऑस्ट्रेलिया में छात्रों के लिए नए वीजा नियम लागू किए जा रहे हैं जिससे छात्रों खासकर भारतीय छात्रों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक जुलाई से एजुकेशन वीजा पॉलिसी में जबरदस्त सख्ती की जा रही है। इसके अलावा टी-वीजा पर रहने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है, जिसका सीधा असर भारतीय मूल खासकर पंजाबी युवाओं पर पड़ने जा रहा है।

विज्ञापन

 

लोग सैर सपाटे के लिए ऑस्ट्रेलिया आते हैं और बाद में अपना टूरिस्ट वीजा स्टडी वीजा में तबदील करवा लेते हैं। वहां पर छोटे मोटे कॉलेजों में दाखिला लेकर वहां पर वर्क वीजा हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं। वहां पर उनको अस्थायी वीजा प्रदान कर दिया जाता है जिसको टी-वीजा कहते हैं। 

विज्ञापन


आसान नहीं है स्टडी वीजा लेना
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या 2022-23 में 30 हजार से बढ़कर 150,000 से अधिक हो गई है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में कॉलेज व यूनिवर्सिटी में स्टडी वीजा हासिल करना आसान नहीं है। छात्रों को आईलेट्स में अच्छे स्कोर के साथ साथ वीजा अधिकारी परिवार की आय व अन्य नियमों पर खासा ध्यान देते हैं। जिसका नतीजा यह है कि छात्र स्टडी वीजा हासिल नहीं कर पाते। इसके लिए पहले वह टूरिस्ट वीजा हासिल करते थे और वहां पर जाकर इसको स्टडी वीजा में बदलवा लेते थे। इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन करने के लिए आने वाले लोगों के लिए नियमों को कड़ा करने और माइग्रेशन के स्तर को कम करने के लिए कई बदलाव किए गए थे लेकिन 1 जुलाई से सरकार दो रास्ते बंद कर देगी जिसके तहत विजिटर वीजा और अस्थायी स्नातक वीजा धारक अब ऑनशोर स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एक जुलाई 2023 से मई 2024 के अंत तक 36,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनहोंने टूरिस्ट वीजा लेकर ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कदम रखा और बाद में वहां पर किसी छोटे मोटे कॉलेज में दाखिला लेकर स्टडी वीजा हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया में करीब डेढ़ लाख लोग ऐसे हैं जिनको स्थायी पीआर नहीं मिली है।


स्टडी वीजा एक्सपर्ट सुकांत त्रिवेदी का कहना है कि वीजा प्रणाली सख्त की जा रही है। पंजाबी मूल के लोग भारी संख्या में विजिटर वीजा का फायदा उठाकर वहां पर पहुंचकर वीजा बदलवा लेते थे जिससे वहां का सिस्टम गड़बड़ा रहा था और ऐसे युवा वहां पर पहुंच रहे थे जिनके पास स्किल व एजुकेशन नहीं है। अब जो भी छात्र जाएंगे वह स्टडी वीजा इंडिया से लेकर जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed