{"_id":"3af4849b418a90c8724d9adfd0d111c9","slug":"new-technology-in-jacket","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो जाएंगे तो जैकेट बताएगी आपकी लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो जाएंगे तो जैकेट बताएगी आपकी लोकेशन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Dec 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एवलांच के दौरान कोई बर्फीली वादियों में गुम हो जाए तो अब उसको ढूंढना आसान होगा। वुडलैंड ने एडवेंचर के शौकीनों के लिए ऐसी खास रेस्क्यू जैकेट लांच की है। जैकेट की बाजू में खास ट्रांसमीटर लगाया गया है जिसकी रेंज 30 मीटर है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-17 के वुडलैंड के शो रूम में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में वुडलैंड शूज के प्रबंध निदेशक हरकीरत सिंह ने कहा कि सर्दियों के मौसम में एडवेंचर के लिए लोग बर्फीली वादियों में घूमने जाते हैं।
विज्ञापन
उन लोगों को यह रेस्क्यू जैकेट माइनस 30 डिग्री तक के तापमान में भी गरम रखने में मदद करती है। पंद्रह हजार रुपये की यह जैकेट वाटर प्रूफ और एयरप्रूफ है।
इसके अतिरिक्त ‘वार्म ग्रिप’ एक खास शूज है जिसमें बैटरी का उपयोग किया गया है। इसकी बैटरी आठ घंटे तक चार्ज रहती है और माइनस 20 डिग्री के तापमान में भी आपके पैरों को गर्म रखती है।
विज्ञापन
ये तकनीक यूजर्स को तापमान तीन सुविधाजनक स्तरों पर एडजस्ट करने में भी मदद करती है। इसका कंट्रोल पैनल शू के बाहर है और उसे आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त एक खास बैग पैक भी उपलब्ध है जिसमें बैटरी चार्जर है। इससे आप अपने आईफोन या आईपैड को आसानी से चार्ज कर सकते हैं।