फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New rule on gradation certificate of players in Haryana now personal information will have to be added

Haryana: हरियाणा में खिलाड़ियों के ग्रेडेशन सर्टिफिकेट पर नया नियम, अब जोड़नी होगी निजी जानकारी

Mon, 15 Sep 2025 02:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 02:41 PM IST
सार

एचओए ने सभी जिला खेल अधिकारियों, राज्य स्तरीय खेल संघों और सहयोगी सदस्यों को पत्र लिखकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब किसी भी खिलाड़ी के पार्टिसिपेशन और मेरिट सर्टिफिकेट पर उसकी निजी जानकारी अनिवार्य रूप से जोड़ी जाए।

विज्ञापन
New rule on gradation certificate of players in Haryana now personal information will have to be added
सर्टिफिकेट - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरियाणा में खिलाड़ियों को मिलने वाले ग्रेडेशन सर्टिफिकेट को लेकर लंबे समय से विवाद और अनियमितताओं की शिकायतें होती रही हैं। पहले भी यह मामला विजिलेंस जांच तक भी पहुंच चुका है। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों और खेल संघों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा, जिसमें फर्जी भागीदारी प्रमाण पत्रों (पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट) और मेरिट सर्टिफिकेट के आधार पर खिलाड़ियों को ग्रेडेशन दिलाने के आरोप लगे। ग्रेडेशन सर्टिफिकेट ही खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, खेल कोटा और अन्य सुविधाओं का रास्ता खोलते हैं, इस वजह से इसकी पारदर्शिता हमेशा सवालों में रही है।
विज्ञापन


अब इस पर रोक लगाने और पारदर्शिता लाने के लिए हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (एचओए) ने बड़ा कदम उठाया है। एचओए ने सभी जिला खेल अधिकारियों, राज्य स्तरीय खेल संघों और सहयोगी सदस्यों को पत्र लिखकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब किसी भी खिलाड़ी के पार्टिसिपेशन और मेरिट सर्टिफिकेट पर उसकी निजी जानकारी अनिवार्य रूप से जोड़ी जाए। इसमें खिलाड़ी का नाम ही नहीं, बल्कि पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि और आधार कार्ड नंबर भी दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचओए के सचिव जनरल व कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अपने पत्र में कहा है कि व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने से फर्जीवाड़े की संभावना खत्म होगी और खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरण व सत्यापन प्रक्रिया में आसानी होगी। इससे भविष्य में विवाद और जांच की नौबत नहीं आएगी।


खेल विभाग और एचओए का मानना है कि यह कदम खिलाड़ियों के हित में है और इससे ग्रेडेशन सर्टिफिकेट पर लगे दाग धीरे-धीरे मिट सकेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि ज़मीनी स्तर पर खेल संघ और अधिकारी इस आदेश को कितनी गंभीरता से लागू करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed