फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Revelation in poisonous liquor case in Sunam

जहरीली शराब कांड: वीरवार का दिन न होता तो बढ़ सकती थी मौतों की संख्या, कईयों ने किया था शराब से परहेज

Sat, 23 Mar 2024 04:19 PM IST
निवेदिता वर्मा सुशील कुमार, संवाद, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
सुशील कुमार, संवाद, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 04:19 PM IST
सार

सूत्र बताते हैं कि इस संदिग्ध शराब का दाम, आम शराब के मुकाबले करीब आधा रहता है और गरीब लोग लालच में आकर इसका सेवन करते हैं।

विज्ञापन
New Revelation in poisonous liquor case in Sunam
बस्ती में जांच करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सुनाम में जहरीली शराब मामले की परतों से धीरे-धीरे पर्दा उठ रहा है। सूत्र बताते हैं कि वीरवार सुबह को टिब्बी रविदास पुरा और जोगी बस्ती में संदिग्ध शराब की खेप पहुंची थी। बताया जाता है कि वीरवार के दिन ज्यादातर लोग शराब का सेवन नहीं करते। इसलिए मौतों की संख्या कम रही। वीरवार को कम लोगों ने ही इस संदिग्ध शराब का सेवन किया था।
विज्ञापन


चर्चा है कि यदि वीरवार का दिन नहीं होता तो इस इलाके में भारी तबाही मच सकती थी। वीरवार की रात को कई लोग अचानक बीमार हो गए। इसके बाद कुछ लोग सावधान हो गए, जबकि कुछ ने इसकी परवाह नहीं करते हुए भी संदिग्ध शराब का सेवन कर लिया। 
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि इस संदिग्ध शराब का दाम, आम शराब के मुकाबले करीब आधा रहता है और गरीब लोग लालच में आकर इसका सेवन करते हैं। दूसरी तरफ सुनाम शहर में शुक्रवार व शनिवार को दो युवकों की अचानक मौत हो गई। इन दोनों मामलों को भी जहरीली शराब से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि परिजनों का दावा है कि दोनों युवकों की मृत्यु अचानक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed