फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Reveals About Drone Who Carrying Weapons From Pakistan

आतंकियों ने खोला मुंह तो ड्रोन को लेकर हुआ नया खुलासा, पाक ने पंजाब में इसी से भेजे थे हथियार

Fri, 27 Sep 2019 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Sep 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
New Reveals About Drone Who Carrying Weapons From Pakistan
प्रतीकात्मक तस्वीर

जर्मनी में बैठे आतंकी गुरमीत सिंह बग्गा और रंजीत सिंह नीटा के इशारे पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने ड्रोन के जरिए भारत में हथियार भेजे थे। इन सभी हथियारों को ड्रोन के जरिए तरनतारन के सरहदी गांव राजोके में उतारा गया था। यह खुलासा गिरफ्तार आतंकी आकाशदीप सिंह और बलवंत सिंह उर्फ बाबा उर्फ निहंग ने किया है। 

विज्ञापन


इसके बाद आकाशदीप सिंह और बलवंत सिंह पाकिस्तानी ड्रोन को कस्बा झब्बाल में 15 साल से बंद पड़ी लक्ष्मी राइस मिल लेकर आए और वहां पर ड्रोन को जलाने की कोशिश की। मिल से फोरेंसिक टीम और सुरक्षा एजेंसियों ने आकाशदीप की निशानदेही पर ड्रोन के जलाए हुए टुकड़े कब्जे में लिए गए थे। कोई चीज जलाने के बाद बची राख मिली है।
विज्ञापन


झब्बाल से खेमकरण रोड से 50 मीटर अंदर के रास्ते में लक्ष्मी राइस मिल स्थित है। 15 साल से बंद पड़ी इस मिल के मुख्य गेट के साथ ही पनग्रेन का गोदाम भी है जहां 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। मिल के इस गेट से अंदर जाना किसी के लिए मुश्किल है, लेकिन उक्त आतंकी पूरा होमवर्क करके आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मिल के पीछे वाले हिस्से की दीवार तोड़कर चोर रास्ता बनाया। पीछे वाली दीवार के साथ खेत ही खेत हैं। इस चोर रास्ते तक उन खेतों से एक पगडंडी जाती है। उसी पगडंडी का इस्तेमाल कर आतंकी इस मिल में घुसे और मिल के एक कमरे में ड्रोन को जलाने की कोशिश की।

15 साल से बंद पड़ी राइस मिल में नहीं था कोई सुरक्षाकर्मी

राइस मिल लगभग 15 साल से बंद पड़ी है। पड़ोसी गोदाम में तैनात सुरक्षाकर्मी रंजीत सिंह ने बताया कि इस मिल में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं है। मिल बरसों से बंद है। मुख्य गेट पर न तो कोई सुरक्षाकर्मी है और न ही चौकीदार। उन्होंने बताया कि इस मिल के पीछे टूटी दीवार के रास्ते कई बार चोर भी दाखिल होकर उनके गोदाम से गेहूं से भरी बोरियां चोरी करने की कोशिश कर चुके हैं।

मिल के पिछले हिस्से चोर रास्ते से दाखिल हुए आतंकी
पनग्रेन सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक मिल के पीछे वाली दीवार का कुछ हिस्सा एक दो सालों से टूटा पड़ा है। किसने तोड़ा और क्यों तोड़ा, उन्हें नहीं पता। पिछली दीवार के साथ सटे खेत किसके हैं, यह भी उन्हें नहीं पता। उन्होंने आशंका जताई कि इसी रास्ते का इस्तेमाल आतंकियों ने किया होगा। 

गांव में किसी ने नहीं देखा ड्रोन 
राजोके गांव के सरपंच निशान सिंह के मुताबिक सुनने में आया था कि पाकिस्तान की तरफ से हथियारों के साथ आया ड्रोन उनके गांव में पहुंचा था। निशान सिंह की माने तो उनके गांव में किसी ने भी उक्त ड्रोन को नहीं देखा और न ही कोई पुलिस कर्मी इस संबंध में उनके गांव में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed