फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Public Services and Facilities in E-Sampark Centres

ई-संपर्क सेंटरों में जल्द मिलेंगी ये जन सेवाएं

Thu, 26 Jun 2014 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Jun 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
New Public Services and Facilities in E-Sampark Centres

यूटी प्रशासन की ओर से शहर के ई-संपर्क सेंटरों में जन सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। घर के नजदीक ई-संपर्क सेंटरों में लोग अब पानी, बिजली और टेलीफोन बिलों के साथ-साथ सरकारी स्कूल या कॉलेजों में पढ़ने वाले अपने बच्चों की फीस भी जमा करा पाएंगे। साथ ही उपायुक्त कार्यालय की ओर से जारी होने वाले कई सर्टिफिकेट भी ई-संपर्क सेंटर में ही मिल सकेंगे।

विज्ञापन


यूटी प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में ई-संपर्क सेंटरों में 21 जन सेवाएं शुरू करने के बारे में चर्चा हुई। बैठक में यह तय किया कि पहले चरण में उपायुक्त कार्यालय से जुड़ी जन सेवाएं शुरू होंगी और इसके बाद अन्य विभागों से जुड़ी सेवाएं भी यहां शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


बैठक में प्रशासन के अधिकारियों का कहना था कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए सुविधा केंद्रों में लोगों को कई  तरह की जन सेवाएं दी जाती हैं। चंडीगढ़ प्रशासन को भी सुविधा केंद्रों की तर्ज पर बने ई-संपर्क सेंटरों में जन सेवाएं बढ़ानी चाहिए। ताकि लोगों का काम आसानी से हो सके। बैठक में लिए गए फैसले के बाद अब उम्मीद है कि अगले माह से लोगों को ई-संपर्क सेंटरों में काफी सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे उन्हें धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में यह सुविधाएं होंगी शुरू
- कैरेक्टर सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट, रेजीडेंस सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट, डिपेंडेंट सर्टिफिकेट मिलेंगे
- दस्तावेजों की काउंटर साइनिंग होगी
- फर्म और सोसाइटी का रजिस्ट्रेशन होगा
- इवेंट्स की मंजूरी मिलेगी
- नए आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन
- आर्म्स लाइसेंस का रिन्यूअल
- दूसरे राज्यों में आर्म्स लाइसेंस के ट्रांसफर के लिए आवेदन

बाद में यह सेवाएं होंगी शुरू
- सरकारी कॉलेजों और स्कूलों की फीस जमा होगी
- मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन
- डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन
- मतदाता सूची में पते में बदलाव के लिए आवेदन
- टैक्स क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन
- वाहनों की रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन
- बर्थ या डेथ सर्टिफिकेट लेने में देरी होने पर आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed