{"_id":"664ebd17cfb167bc610edbc5","slug":"new-partnership-of-modi-captain-seen-on-political-pitch-of-patiala-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: पटियाला की सियासी पिच पर दिखेगी मोदी-कैप्टन की नई पार्टनरशिप, रैली में दिखेंगे चुनावी रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: पटियाला की सियासी पिच पर दिखेगी मोदी-कैप्टन की नई पार्टनरशिप, रैली में दिखेंगे चुनावी रंग
Thu, 23 May 2024 09:23 AM IST
निवेदिता वर्मा
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 09:23 AM IST
सार
कांग्रेस से अलग होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा का दामन थामा था। इस बार के लोकसभा चुनाव में हालांकि कैप्टन अधिक सक्रिय नहीं हैं लेकिन पटियाला की रैली में वे पीएम मोदी के साथ नजर आएंगे तो एक बड़ा राजनीतिक संदेश जाएगा।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : X @capt_amarinder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में भाजपा पहली बार शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से गठबंधन तोड़ चुनावी मैदान में उतरी है। भाजपा अपनी कप्तानी में इस बार पंजाब की सभी 13 सीटों पर बाकी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों से टक्कर ले रही है। कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के साथ गठजोड़ में पंजाब में सत्ता में थे।
अब भाजपा बादल परिवार के संग खड़े न होकर खुद कप्तानी करने उतरी है। पंजाब की सियासी पिच तो वही है, बस अब भाजपा के ओपनिंग बैट्समैन की जोड़ी बदल गई है। पंजाब में पीएम मोदी कभी पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के साथ सियासी पिच पर ओपनिंग बैट्समैन के तौर पर उतरते थे, लेकिन अब सियासी पिच पर मोदी-कैप्टन की नई पार्टनरशिप देखने को मिलेगी। नए सियासी समीकरणों से नए चुनावी रंग भी नजर आएंगे। 23 मई को पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पहली बार पीएम मोदी के साथ किसी बड़ी रैली में मंच साझा करेंगे।
कैप्टन ने सितंबर 2022 में जब भाजपा का दामन थामा था, तभी सियासी गलियारों में यह हलचल मच गई थी कि पंजाब में अब मोदी-बादल नहीं, मोदी-कैप्टन की जोड़ी चलेगी। भाजपा जो हिंदुत्व की बात करती है, उसे पंजाब में हमेशा से सिख चेहरे की तलाश रही है। यही कारण है कि अब भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह जो सिख चेहरा होने के साथ अपनी अलग पहचान भी रखते हैं।
विज्ञापन
पहली रैली से पंजाब की पांच सीटों पर पीएम का फोकस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरवार को पटियाला में प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर पहली रैली को संबोधित कर पंजाब के विजन पर बात करेंगे। पीएम इस एक रैली से पंजाब की पांच सीटों पर अपना लक्ष्य भेदने की तैयारी में हैं। बता दें पटियाला से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर चुनाव लड़ रही है। पीएम इस रैली से केवल पटियाला सीट को ही नहीं, बल्कि फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, फरीदकोट और बठिंडा सीट पर भी अपना लक्ष्य भेदेंगे। यही कारण है कि पटियाला की चुनावी रैली में इन पांचों सीटों के प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे।
जवान, किसान और आतंकवाद पर बरसेंगे मोदी
पीएम मोदी पटियाला रैली में जवान, किसान और आतंकवाद से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर बरसेंगे। इसके अलावा पीएम विपक्षी दलों की नीतियों और वायदों को भी सवालों के घेरे में खड़ा करेंगे। हालांकि भाजपा के साथ पीएम मोदी के लिए यह रैली कहीं न कहीं चुनौतीपूर्ण है, जब पंजाब में किसान आंदोलन चरम पर है, इस बीच पीएम की इस रैली को जनता का कितना समर्थन मिलता है, यह भी देखना होगा।