फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New hospital of 400 bed to be built in Gurugram

बजट सत्र: गुरुग्राम में पुराने की जगह 400 बेड का नया अस्पताल बनेगा, सातरोड कलां में पीएचसी का निर्माण

Mon, 14 Mar 2022 10:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Mar 2022 10:43 PM IST
सार

हरियाणा के बरवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गांव सातरोड़ कलां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 6 माह में शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
New hospital of 400 bed to be built in Gurugram
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

गुरुग्राम शहर के अस्पताल के पुराने भवन की जगह पर नए भवन का निर्माण करने का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है और यह अस्पताल 400 बिस्तर का बनाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की ओर से शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने विस सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में यह उत्तर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 7.73 एकड़ उपलब्ध भूमि पर एक 400 बिस्तर का अस्पताल बहिरंग रोगी विभाग, अंतरंग रोगी विभाग, निजी कमरे, आपातकालीन, ऑपरेशन थियटर, आईसीयू, एचडीयू प्रसूति, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, प्रयोगशाला, फिजियोथरेपी, आयुष, रक्तकोश इत्यादी सुविधाओं सहित निर्मित किया जाना प्रस्तावित है। इसके निर्माण में तीन वर्ष लगने की संभावना है। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि पटौदी के अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए जांच करवा ली जाएगी।
विज्ञापन


सातरोड कलां में पीएचसी का निर्माण
हरियाणा के बरवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गांव सातरोड़ कलां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 6 माह में शुरू होने की संभावना है, जबकि लाडवा में स्वास्थ्य विभाग के नाम पर भूमि स्थानांतरित होने के उपरांत प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूंह के नागरिक अस्पताल में उपलब्ध कराए जाएंगे उपकरण
नूंह के मंडी खेड़ा के नागरिक अस्पताल में जिन भी उपकरणों और मशीनों की कमी है, उनको चार माह में पूरा किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से उपकरणों की खरीद प्रक्रिया जारी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की गैर हाजिरी में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने हरियाणा विधानसभा में सत्र के दौरान एक प्रश्न का उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल मंडी खेड़ा में पीने के पानी की कमी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed