फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New hope new initiative Kala Mahotsav program organized North Zone Cultural Center

नई उम्मीद, नई पहल कला महोत्सव का आगाज, कार्यक्रम का आयोजन उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र ने करवाया

Tue, 15 Sep 2020 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
New hope new initiative Kala Mahotsav program organized North Zone Cultural Center
चंडीगढ़ । उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से ऑनलाइन कला महोत्सव ‘नई उम्मीद, नई पहल’ का आयोजन सोमवार को किया गया। गूगल मीट ऐप पर आयोजित यह कार्यक्रम एक महीने तक चलेगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में निदेशिका दीपिका पोखरना मौजूद रही।
विज्ञापन

पहले दिन के कार्यक्रम को दो भागों में बांटा गया था। पहला चरण चित्रकारों और मूर्तिकारों के लिए था। इसमें चित्रकार अभिषेक राठी ने गणेश को ऊर्जा के संतुलन के रूप में चित्रित किया। मूर्तिकार विशाल भटनागर ने सार कला के रूप में ‘परिवर्तन, जीवन का सार’ को दर्शाते हुए लकड़ी पर कलाकृति बनाई। वहीं दूसरे सेशन में कत्थक गुरु सुश्री शोभा कौसर ने कथक पर कक्षाएं लीं। उन्होंने जयपुर घराना शैली की बारीकियों को समझाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नोएडा से पं. चेतन जोशी (बांसुरी), जयपुर से रविंदर भारती (साहित्य), जम्मू से मुश्ताक काक (थियेटर), श्रीनगर से मुश्ताक अली अहमद खान (फिल्म और थियेटर) और गुलजार अहमद भट्ट (लोक विधा), शिमला से डॉ. नंद लाल ठाकुर, चंडीगढ़ से कमल अरोड़ा (थियेटर), कुलदीप शर्मा (थियेटर), गुरमीत गोल्डी (मूर्तिकार), कंवल पाल सिंह (पेंटिंग) और सुचित्रा मित्रा (भरतनाट्यम) और नोएडा से अनु सिन्हा (कथक) शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed