फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new govt job recruitment policy in chandigarh

चंडीगढ़ में अब नए नियम के तहत होंगी सरकारी भर्तियां

Thu, 28 May 2015 01:26 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 May 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
new govt job recruitment policy in chandigarh

भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियों से बचने और सिस्टम को ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए प्रशासन कॉमन रिक्रूटमेंट पॉलिसी तैयार कर रहा है। विभाग को अपनी जरूरत के हिसाब से वेकेंट पोस्ट की जानकारी देनी होगी। इसके बाद प्रक्रिया में उसकी दखलअंदाजी नहीं हो पाएगी। पर्सोनल विभाग नई भर्ती इसी पॉलिसी से करेगा।

विज्ञापन


एडवाइजर विजय कुमार देव पहले ही भ्रष्टाचार और कामचोरी के मामले में जीरो टॉलरेंस के संकेत दे चुके हैं। इसी के तहत पिछले सप्ताह इंटर डिपार्टमेंट ट्रांसफर पॉलिसी लागू की गई। जिसमें वर्षों से एक ही सीट पर जमे बाबुओं को दूसरे विभागों में भेजने का रास्ता साफ हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद अब भर्ती प्रक्रिया की खामियों को दूर करने की प्रशासन ने तैयारी की है। इंटर डिपार्टमेंट ट्रांसफर पॉलिसी के तहत ट्रांसफर किए जाने वाले बाबुओं और अधिकारियों की लिस्ट तैयार हो चुकी है। प्रशासन जल्द ही लिस्ट में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से की गई कंडक्टर भर्ती को विवादों के बाद रद्द करना पड़ा था। अब शिक्षकों की भर्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं। इन्हीं विवादों से बचने के लिए प्रशासन कॉमन रिक्रूटमेंट पॉलिसी बनाने जा रहा है।

एजुकेशन डिपार्टमेंट पर तैयारियों की जिम्मेदारी
एजुकेशन डिपार्टमेंट इस पॉलिसी के तहत सभी विभागों की भर्तियों के लिए एग्जाम कंडक्ट करेगा। एग्जाम से संबंधित तैयारियों का जिम्मा एजूकेशन डिपार्टमेंट का होगा। एग्जाम में आने वाली परेशानी भी विभाग ही दूर करेगा। अभी तक सभी विभाग अपने स्तर पर भर्ती करते रहे हैं।


पॉलिसी न होने से रुक गईं थीं भर्तियां
हाल ही में हायर एजुकेशन विभाग की भर्ती कॉमन रिक्रूटमेंट पॉलिसी न होने से रुक गई थी। हायर एजुकेशन विभाग के तहत विभिन्न कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में क्लर्क, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट जैसे करीब 300 पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed