{"_id":"2f1451d0cbaf2555ec67cbea2ec24b99","slug":"new-gavn-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया गांव में ज्वेलर को गोली मारकर बैग छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया गांव में ज्वेलर को गोली मारकर बैग छीना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Feb 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
नया गांव में मंगलवार रात श्रीराम ज्वैलर्स के मालिक सुभाष के गोलियां मारकर तीन नकाबपोश लुटेरे उनका बैग छीन ले गए। बैग में गहने, नगद और दुकान की चाबियां थीं।
विज्ञापन
गोलियों की आवाज सुनकर परिजन तुरंत घर से निकले और उन्हें पीजीआई ले गए। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
वारदात रात को करीब साढ़े नौ बजे हुई। नया गांव के मेन बाजार में दुकान बंद कर सुभाष लगभग 100 मीटर की दूरी पर दशमेश नगर में स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे घर के पास पहुंचे तो तीन नकाबपोशों ने उन्हें रुकने के लिए कहा। उन्हें देख सुभाष भागने लगे।
विज्ञापन
इस पर लुटेरों ने उन पर दो गोलियां दाग दीं। एक गोली उनके पैर और दूसरी जांघ पर लगी। वे लड़खड़ा कर गिर गए। लुटेरों ने उनके हाथ से बैग छीना और भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
गोलियों की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोस में रहने वाले लोग घरों से बाहर आए। उन्होंने सुभाष को जख्मी हालत में देखा। परिजन उन्हें तुरंत पीजीआई ले गए। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।