{"_id":"698b9a45f5ed6d01ff06c383","slug":"new-flexi-policy-after-two-months-suggestions-sought-from-stakeholders-chandigarh-news-c-16-pkl1079-945573-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नई फ्लेक्सी नीति दो माह बाद, स्टेक होल्डरों से मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नई फ्लेक्सी नीति दो माह बाद, स्टेक होल्डरों से मांगे सुझाव
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में नई फ्लेक्सी नीति अप्रैल में लागू होने जा रही है। प्रशासन ने स्टेक होल्डरों से इसके लिए सुझाव मांगे हैं। सिनेमा के शौकीनों की जेब ढीली होगी। कई सिनेमाघरों ने प्रशासन को चिट्टी लिखी थी कि वीकेंड पर मूवी देखने वाले दर्शकों की भीड़ बहुत होती है और सामान्य दिनों में मल्टीप्लेक्स के ऑडी खाली रहते हैं। ऐसे में सिनेमाघरों में टिकट शुल्क के रेट ज्यादा या कम करने की अनुमति होनी चाहिए। इस पर अब प्रशासन नई नीति तैयार कर रहा है।
मौजूदा पॉलिसी की अगर बात करें तो अभी तक शहर के मॉल और शोरूमों में खुले सिनेमाघरों ,सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स ऑपरेटरों को साल में केवल दो बार ही टिकट दरों में बदलाव करने की अनुमति थी। इसके चलते वीकेंड और सामान्य दिनों में टिकट के रेट में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता था। पहली बार चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर फ्लेक्सी प्राइसिंग सिस्टम अपनाया जाएगा, जिससे सिनेमा मालिक मांग के अनुसार टिकट के दाम तय कर सकेंगे।
कमेटी ने यह सुझाव भी दिए डीसी के अंतर्गत बनी कमेटी ने भी प्रशासन को यह सुझाव दिए हैं कि टिकट के रेट तय करने पर लगी कैप हटाई जानी चाहिए। इससे शहर के कई सिनेमाघर बंद होने की कगार पर आ चुके हैं। वीकेंड को छोड़ दिया जाए तो सिनेमाघरों के मालिक खर्च भी नहीं निकाल पा रहे हैं। नई नीति में सिनेमाघर संचालकों को छूट दी जाएगी कि कम मांग वाले दिनों में टिकट रेट घटाकर ज्यादा दर्शक सिनेमाघरों तक लाए जा सकें जबकि ज्यादा मांग वाले दिनों में दरें बढ़ाई जा सकें।