{"_id":"31460ce4983fc9a684197ea5b68fd897","slug":"new-channel-of-zee-launching-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी के ‘जिंदगी’ पर देखिए सरहद पार की दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी के ‘जिंदगी’ पर देखिए सरहद पार की दास्तां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 30 May 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौर की गलियों से लेकर लखनऊ के बरामदों तक, हमारे वेश-परिवेश भले ही अलग हों, लेकिन हमारी कहानियां एक सी हैं। सरहद पार की कुछ ऐसी ही कहानियां लेकर आ रहा है जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड का नया चैनल ‘जिंदगी’। इसके लांच की घोषणा चंडीगढ़ के होटल ताज में जी की टीम ने की।
विज्ञापन
इस चैनल में सरहद पार बने धारावाहिक तो होंगे ही साथ ही टेलीफिल्म भी देखने को मिलेंगी। चैनल लांच के मौके पर मौजूद हेड मार्केटिंग नेशनल चैनल आकाश चावला ने बताया कि चैनल 23 जून को लांच हो रहा है।
विज्ञापन
इस चैनल के लिए आइडिया चीफ क्रिएटिव स्पेशल प्रोजेक्ट शैलजा केजरीवाल ने दिया था। इसके बाद ‘ज़िंदगी‘ के लिए देश के कई शहरों में विस्तृत रिसर्च की गई।
विज्ञापन
वहीं चीफ क्रिएटिव स्पेशल प्रोजेक्ट शैलजा केजरीवाल ने बताया कि वह शो के लिए कराची गईं थी। वहां लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया गया कि इस चैनल में पाकिस्तानी गायकों, लेखकों और कलाकारों को मौका दिया गया है। ‘जिंदगी’ की टेलीफिल्मों में गुलजार और बॉलीवुड एक्ट्रेस व सांसद किरण खेर सूत्रधार होंगी।
पाकिस्तान के पीएम ने देखी झलक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने आए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने मुलाकात की। इस मौके पर उनको जी के नए चैनल ‘जिंदगी’ की झलक दिखाई गई। यह भारतीयों को सीमा पार रह रहे लोगों की जिंदगियों से भी जोड़ता है।